4 राज्यों में लूट-मर्डर…शामली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मारा गया सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन बावरिया 
उत्तर प्रदेश

4 राज्यों में लूट-मर्डर…शामली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मारा गया सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन बावरिया

UP Police Encounter: शामली में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी मिथुन बावरिया ढेर हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

अर्पित शुक्ला

Shamli Encounter News: उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात बदमाश मिथुन बावरिया का एनकाउंटर कर दिया। झिझाना थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी, मंसूरा मार्ग पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब आधे घंटे तक चली इस भिड़ंत में दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान मिथुन बावरिया को गोली लग गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन, इटली मेड ब्रेटा पिस्टल, कई खाली खोखे, कारतूस और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की।

गोलीबारी में हेड कांस्टेबल हरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस बीच फायरिंग की आड़ लेकर एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया।

सर्राफा व्यापारी से लूट के बाद हाई अलर्ट

बीती शाम कांधला थाना इलाके में एक सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना के बाद पूरे जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर थी। अपराधियों की तलाश में कई जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान देर रात सूचना मिली कि झिझाना क्षेत्र में बावरिया गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही झिझाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अचानक तेज फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें कुख्यात मिथुन बावरिया ढेर हो गया। फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।

बेहद चालाक अपराधी था मिथुन

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, मारा गया बदमाश मिथुन बावरिया बेहद चालाक और खतरनाक अपराधी था। शामली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि बागपत पुलिस भी उस पर इनाम घोषित कर चुकी थी। कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत में महिला से लूट की बड़ी वारदात के बाद से ही वह पुलिस के रडार पर था। इसके बाद उसने कई जिलों में अपराध जारी रखे।

तमिलनाडु में भी लूट की वारदातें

एसपी ने बताया कि मिथुन सिर्फ पश्चिमी यूपी में ही नहीं, बल्कि पंजाब, साउथ दिल्ली, जयपुर और अन्य राज्यों में भी सक्रिय था। वह शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों में लूट, चोरी और हथियारों से जुड़े कई मामलों में शामिल रहा। जांच में यह भी पता चला कि मिथुन और उसका गिरोह तमिलनाडु में भी कई बड़ी लूटों को अंजाम दे चुका है।

मिथुन की आपराधिक पृष्ठभूमि पुरानी रही है। उसके खिलाफ पहला केस मारपीट का था। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में लगातार आगे बढ़ता गया। हत्या, लूट, डकैती, हथियार तस्करी और कई गंभीर मामलों में उसका नाम शामिल है। वर्ष 2017 में झिझाना क्षेत्र में हुए चर्चित भारत कुमार हत्याकांड में भी उसकी संलिप्तता बताई जाती है।

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार