सतीश गौतम (सोर्स-सोशल मीडिया एंड एआई एन्हांस्ड) 
उत्तर प्रदेश

"मकान इन्हें, राशन इन्हें, सिलेंडर इन्हें..." ईद से पहले मुसलमानों पर यह क्या कह गए भाजपा सांसद सतीश गौतम

Satish Gautam: भाजपा सांसद सतीश गौतम ने ईद से पहले मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं। बच्चों की परीक्षा चल रही है, उसे बंद करना चाहिए।

सजल रघुवंशी

Satish Gautam Controversial Statement: ईद से पहले अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम के बयान ने बवाल मचा दिया है। उन्होंने मुस्लिमों को लेकर साफ कहा कि यह सुबह 4 बजे से हों-हों मचाते हैं, बच्चों की परिक्षाएं चल रही हैं। उसे बंद करना चाहिए। साथ ही सांसद ने आगे कहा कि सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मुसलमान ले रहे हैं। क्या यह हमारी छाती पर चढ़ेंगे? अब सतीश गौतम का यह बयान विवाद का केंद्र बन गया है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं।

वहीं कुछ लोगों द्वारा ईद में फूलों की वर्षा की अनुमति मांगने पर भी सांसद ने टिप्पणी की और उन्होंने कहा कि इन्हें इतनी बड़ी-बड़ी जगह दी गई है। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी टाइम का भी जिक्र किया और कहा कि समाजवादी टाइम में इतना इन्होंने अतिक्रमण किया हुआ है। इन्हें इसकी क्या जरूरत है।

इनके यहां एकत्रित होते हैं, हमारे यहां नहीं होता- सतीश गौतम

दरअसल, सांसद सतीश गौतम ने अपने बयान में कहा कि जो हमारी होली और दिपावली मनाई जाती है। वह घर-घर मनाई जाती है लेकिन इनके यहां एक ही जगह पर इकट्ठा होते हैं हमारे यहां इकट्ठा नहीं होते बल्कि गली में घूमते हुए घर-घर जाकर गले मिला जाता है। साथ ही उन्होंने मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर पर भी टिप्पणी की।

सुबह-सुबह हों-हों मचाते हैं- सतीश गौतम

नुमाइश मैदान में ईद की नमाज को लेकर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि इसकी जरूरत क्या है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईदगाह से चिल्लाता है और वो भी सुबह 4 बजे। बच्चों की परीक्षा चल रही हैं और हों-हों मचाते हैं। उसे बंद करना चाहिए।

'क्या यह हमारी छाती पर चढ़ेंगे?'

बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग कितने अत्याचार कर रहे हैं देख रहे हो तुम, सभी सरकारें इन पर (मुस्लिमों) व्यवस्था कर रही हैं। सिलेंडर इन्हें, मकान इन्हें, राशन इन्हें, सब कुछ इन्हें ही दे रही हैं और क्या लेंगे? सांसद ने यह भी कहा कि सरकारी सुविधाओं का कोई फायदा ले रहा है तो वह मुसलमान हैं। सभी जगह इन्हें फायदा मिल रहा है फिर चाहे वो एम्स हो या फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी। इसके बाद भी क्या यह हमारी छाती पर चढ़ेंगे।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब