संजय निषाद (फोटो- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

'मुस्लिमों की हालत दलितों से भी खराब थी', 'सुप्रीम' आदेश पर संजय निषाद बोले- वक्फ संशोधन था जरूरी

UP News: निषाद राज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वक्फ संशोधन को जरूरी बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की हालत दलितों से भी खराब है।

Saurabh Pal

Sanjay Nishad on Waqf: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए अभिभावक की भूमिका में होती है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मुसलमानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति दलितों से भी बदतर है। वे सिर्फ वोट डाल रहे थे, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से दूर थे। उन्हें भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए, तो ऐसी स्थिति में वक्फ बोर्ड में संशोधन जरूरी था। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए।

कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' हस्ताक्षर अभियान पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, "ये वही लोग हैं जिन्होंने देश के गरीबों की नोट और नौकरी दोनों चुराई हैं। अनुसूचित जातियों के 66 समूहों में से 65 ऐसे हैं जिन्हें इन सरकारों ने पूरी तरह नजरअंदाज किया। यही वजह है कि इन जातियों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।"

पीएम मोदी की संजय निषाद ने की तारीफ

कोलकाता में आयोजित कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए संजय निषाद ने कहा, "मोदी हैं, तो मुमकिन है। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास का मंत्र अब जमीनी हकीकत बन रहा है।" उन्होंने कहा कि हर राज्य को नई तकनीक मिलनी चाहिए, क्योंकि तकनीक ही वह माध्यम है जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है।

भागवत के बयान पर संजय निषाद की सहमति

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान 'भारत के 3,000 वर्षों तक दुनिया का सिरमौर रहने के दौरान विश्व में कोई कलह नहीं थी' पर संजय निषाद ने सहमति जताते हुए ऐतिहासिक उदाहरण दिए। उन्होंने कहा, "इलाहाबाद में खुदाई के दौरान जो प्रमाण मिले हैं, उनमें लिखा है कि भगवान राम 3,000 साल पहले निषाद राज की धरती पर आए थे। तब निषाद राज ने ही सबसे पहले भगवान राम की दिव्यता को पहचाना था। रामराज और निषादराज की वह व्यवस्था हमारे अतीत का प्रतीक है।"

'भारत की जीडीपी 33.5 थी'

मंत्री संजय ने आगे कहा 'जस्टिस ऑफ इंडिया' पुस्तक का हवाला देते हुए दावा किया कि "उस काल में भारत की जीडीपी ग्रोथ 33.5 प्रतिशत थी और शिक्षा दर 75 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। हम उस समय दुनिया को भोजन दे रहे थे और 'विश्वगुरु' के रूप में जाने जाते थे।"उन्होंने ने मोहन भागवत को धन्यवाद देते हुए कहा, "इतिहास को याद रखना जरूरी है, क्योंकि इतिहास से ही राजनीति होती है।"

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन