अखिलेश यादव, केतकी सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

केतकी सिंह पर सपा का कानूनी शिकंजा, नोटिस भेज कहा- माफी मांगो नहीं तो ठोकेंगे 5 करोड़ का केस

Akhilesh Yadav News: सपा ने भाजपा विधायक केतकी सिंह को नोटिस भेजकर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने की को कहा है। साथ ही कहा गया कि माफी नहीं मांगने पर 5 करोड़ रुपये का मानहानि का केस ठोकेंगे।

Saurabh Pal

UP Political News: उत्तर प्रदेश में 2027 का समर नजदीक आ रहा है। यही वजह है कि सियासी संग्राम तेज हो गया है। बलिया के बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह एक बार अपने बयानों के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर टोटी चोरी का आरोप लगया है। इसके बाद से सपा कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। अब समाजवादी पार्टी ने केतकी सिंह को लीगल नोटिस भेज कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की डिमांड की है।

समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया ने विधायक केतकी सिंह को नोटिस भेजा है। नोटिस में विधायक को कहा गया है कि 15 दिन के अंदर सार्वजिनिक तौर पर लिखित माफी मांगे। माफी नहीं मांगने पर 5 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोकने की चेतावनी दी है। अब यह सियासी लड़ाई सड़क से होते हुए अदालत पहुंचने वाली है। ऐसे में केतकी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

टोटी चोरी का आरोप पूरी तरह से झूठः सपा

गौरतब है कि भाजपा विधायक केतकी सिंह ने 3 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा सुप्रीमो पर हमला बोला था। उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री आवास की टोटियां उखाड़कर ले गए थे। नोटिस में कहा गया है कि केतकी सिंह का यह दावा पूरी तरह से झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक है। यह बयान अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के लिए दिया गया है।

सोशल मीडिया और चैनलों पर वायरल वीडियो

नोटिस के मुताबिक भाजपा विधायक का यह बयान टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसके चलते सपा कार्यकर्ताओं को टोटी चोर कहकर बदनाम किया जा रहा है। इसके अलावा विधायक ने कहा था कि ऐसे काम सपा के DNA में है। नोटिस में कहा गया है कि इससे सपा के लाखों कार्यकर्ताओं के मन को ठेस पहुंची है।

केतकी सिंह ने क्या कहा था ?

बासडीह विधायक केतकी सिंह ने कहा था कि इन समाजवादियों को शर्म नहीं है। इतना बेइज्जत होने के बाद कम से कम टोटी लौटाने की बात तो अपने से मुंह से कह सकें। आगे उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर किसी से हिसाब मांगते हैं, लेकिन टोटियों का हिसाब नहीं दिया। टोटियां जो ले गए हो साहब वो यूपी की जनता की हैं। वापस करो जनता खोज रही है। केतकी सिंह के इस बयान के बाद सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने उनके आवास का घेराव किया था।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा