'मुसलमानों के लिए अलग वार्ड...न जानें क्या थूक कर मिला जाए', BJP विधायक ने दी सीएम योगी को सलाह

यूपी विधानसभा में भोजपुरी में बोलने वाली बलिया के बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। बलिया में सोमवार भाजपा विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए ।
'मुसलमानों के लिए अलग वार्ड...न जानें क्या थूक कर मिल जाए', भाजपा विधायक ने दे डाली सीएम योगी को सलाह- वीडियो
सीएम योगी और केतकी सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

लखनऊः यूपी विधानसभा में भोजपुरी में बोलने वाली बलिया के बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। बलिया में सोमवार भाजपा विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। उनका यह बयान गंगा-जमुनी तहजीब व हिंदू मुस्लिम भाई-चारे के खिलाफ है। केतकी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड बनाने की बात कही।

बांसडीह भाजपा विधायक ने पत्रकारों के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक अजीबो गरीब सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के लिए एक अलग विंग या बिल्डिंग बनाई जाए। जिससे हिंदू समुदाय सुरक्षित महसूस कर सकें। उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बीते कुछ दिनों पहले बजट में योगी सरकार ने बलिया को एक मेडिकल कॉलेज दिया है। यह मेडिकल कॉलेज स्वतंत्रता सैनानी चित्तू पाण्डेय के नाम से बनेगा। यूपी विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद बांसडीह विधायक केतकी सिंह सोमवार को बलिया पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केतकी का जोरदार स्वागत किया। मेडिकल कॉलेज के लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

वहीं बातचीत के दौरान केतकी सिंह कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दरअसल मेडिकल कॉलेज बनने को लेकर उन्होंने कहा, "मुसलमानों को तय करना है कि क्योंकि होली, दीवाली, रामनवमी जब होती है तो उनको दिक्कत होने लगती है। हो सकता है कि हमारे साथ इलाज कराने में भी उनको दिक्कत होने लगे। जब इतना खर्चा हो ही रहा है तो महराज जी (सीएम योगी) से एक कमरा बना ही दिया जाए, एक अलग विंग या बिल्डिंग बना ही दिया जाए। अगर आपको हमारे साथ रहने में दिक्कत है तो वहां इलाज करा लो।"

इतना ही नहीं इसके आगे भाजपा विधायक कहती हैं कि हमारा इलाज तो होना ही है और अच्छा होना है। ये मांग कर रही हूं कि जब मेडिकल कॉलेज बन ही रहा है तो एक अलग विंग उन लोगों के लिए बना ही दिया जिससे हम भी सुरक्षित महसूस करें। क्या पता किस चीज पर थूक-थूकाकर हमें मिल जाए। उससे भी सुरक्षित रहें।

Navbharat Live
navbharatlive.com