यूपी STF ने एक लाख के इनामी सिराज को किया ढेर 
उत्तर प्रदेश

यूपी STF ने एक लाख के इनामी सिराज को किया ढेर, हत्या-लूट के 30 मुकदमे से लेकर मुख्तार तक था कनेक्शन

Siraj Ahmed Encounter News: उत्तर प्रदेश STF ने सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश सिराज अहमद को ढेर कर दिया।

अर्पित शुक्ला

Saharanpur Encounter News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में हुई। सिराज अहमद सुल्तानपुर के एक चर्चित हत्या मामले में वांछित था और उस पर यूपी के कई जिलों में गंभीर धाराओं के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।

सुल्तानपुर हत्याकांड के बाद से था फरार

सिराज अहमद मूल रूप से सुल्तानपुर जिले का रहने वाला था। उसने वहां एक चर्चित हत्या को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी और उसके सिर पर करीब एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर पहुंचने की सूचना

खुफिया जानकारी के मुताबिक, सिराज अहमद पंजाब-हरियाणा बॉर्डर से सहारनपुर के गंगोह इलाके में किसी वारदात की योजना के साथ पहुंचा था। इसी दौरान STF को उसके मूवमेंट की ठोस सूचना मिली। मुखबिर की जानकारी पर STF टीम ने गंगोह क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की। खुद को घिरा देख सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। STF की जवाबी कार्रवाई में सिराज अहमद मारा गया।

हथियार, कारतूस और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

मुठभेड़ के बाद मौके से STF ने सिराज अहमद के पास से 30 बोर और 32 बोर की पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई डोंगल, एक छोटा बैग और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए।

30 से ज्यादा संगीन मुकदमे थे दर्ज

सिराज अहमद पर हत्या, हत्या के प्रयास और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) समेत करीब 30 गंभीर मुकदमे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दर्ज थे। वह लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

मुख्तार अंसारी का करीबी और डी-68 गैंग का लीडर

एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश सिराज अहमद, मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता था और सुल्तानपुर जिले का कुख्यात अपराधी था। वह डी-68 गैंग का सरगना भी था। जानकारी के अनुसार, सिराज की आधा दर्जन गाड़ियों और करीब 7 करोड़ रुपये की बेशकीमती संपत्ति को जिला प्रशासन ने पहले ही न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर लिया था। इस कार्रवाई से जिले के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मच गया था।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध