मौलाना, रवि किशन (स्त्रोत- सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

CM योगी की मां पर हुई टिप्पणी को लेकर जमकर भड़के रवि किशन, मौलाना को बताया मजहबी

Ravi Kishan On Bihar Maulana: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है, उन्होंने अपनी नाराजगी को साफ जाहिर किया है और मौलाना पर जमकर निशाना साधा है।

सजल रघुवंशी

Bihar Maulana Controversial Statement: बिहार के मौलाना 'अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में मौलाना यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी तेज हो गई है, लोग इसे सीएम और उनकी मां का अपमान बता रहे हैं।

इसी बीच गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन का एक बयान सामने आया है। उन्होंने मौलाना के विवादित बयान को अत्यंत निंदनीय बताया है।

रवि किशन ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन लिखते हैं कि भारतीय संस्कृति में माँ सर्वोच्च सम्मान की प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माता जी पर बिहार के मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है।

उन्होंने आगे लिखा कि जो लोग मातृत्व का अपमान करते हैं, वह अपने संस्कार और अपनी सोच का ही परिचय देते हैं। समाज देख रहा है कि की महिलाओं के प्रति इनकी मजहबी सोच क्या है? ऐसी सोच को यह राष्ट्र कभी स्वीकार नहीं करेगा।

क्या है पुरा मामला?

दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश में लागू सख्त कानूनों की आलोचना की साथ ही उन्होंने सीएम योगी की मां पर विवादित टिप्पणी भी की। कार्यक्रम का वीडियो बिहार के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया जैसे ही यह वीडियो फैला, लोगों में गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया और मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई यूजर्स ने लिखा कि यह सिर्फ राजनीतिक आलोचना नहीं बल्कि एक मां का अपमान है, जो अस्वीकार्य है।

लखनऊ में फूंका गया मौलाना का पुतला

इस बयान के बाद लखनऊ में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। हजरतगंज चौराहे पर मौलाना का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां