मुख्यमंत्री योगी से मिले CM धामी Source- Social Media
उत्तर प्रदेश

यूपी और उत्तराखंड के बीच पुराने विवाद सुलझाने की कवायद तेज, लखनऊ में योगी से मिले CM धामी

UP Uttarakhand Asset Dispute: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैठक में परिसंपत्ति विवादों के समाधान और बनबसा बैराज समेत पुराने पुलों की मरम्मत पर चर्चा हुई।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

  • बनबसा बैराज, नगरा बाईपास नहर और पुराने पुलों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण पर चर्चा हुई।

  • दोनों राज्यों के बीच लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान और पहले लिए गए फैसलों को लागू करने पर जोर दिया गया।

Dhami-Yogi Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान और पहले लिए गए फैसलों को लागू करने पर चर्चा हुई।

बैठक में बनबसा बैराज और नगरा बाईपास नहर की मरम्मत के साथ झनकैया पुल और सूखा पुल सहित सिंचाई विभाग के पुराने पुलों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और जरूरत पड़ने पर पुनर्निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मुख्यमंत्री धामी ने इन कामों को जनहित से जुड़ा बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया।

बनबसा बैराज और पुराने पुलों की मरम्मत पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बनबसा बैराज और नगरा बाईपास नहर की मरम्मत के साथ पुराने पुलों का सुदृढ़ीकरण स्थानीय लोगों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सिंचाई सुविधाओं के लिए जरूरी है। इन कामों के जल्द पूरा होने से स्थानीय नागरिकों और किसानों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने इस दिशा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की जरूरत बताई।

परिसंपत्तियों के बंटवारे और हस्तांतरण पर भी चर्चा

बैठक में सिंचाई विभाग के अलावा दूसरे विभागों से जुड़ी परिसंपत्तियों के बंटवारे, हस्तांतरण और लंबित मामलों के निस्तारण पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों मुख्यमंत्रियों ने पहले विभिन्न स्तरों पर बनी सहमति के आधार पर हुई प्रगति की समीक्षा की।

इसके साथ ही बाकी मामलों का समयबद्ध समाधान करने और पहले लिए गए फैसलों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।

धामी बोले- आपसी समन्वय से कई मामलों का हुआ समाधान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच आपसी सहयोग, सकारात्मक संवाद और लगातार समन्वय से परिसंपत्तियों के बंटवारे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों का समाधान हुआ है। दोनों राज्यों के बीच पहले बनी सहमति के आधार पर कई मामलों में जरूरी कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाकी लंबित विषयों का भी आपसी सहमति और सहयोग से जल्द समाधान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने परिसंपत्तियों से जुड़े मामलों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग के लिए योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के जरिए जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के प्रयास जारी रहेंगे।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट