Uttarakhand: धामी सरकार के विरासत अभियान में 4,943 मामलों का निस्तारण, जानें पूरा अपडेट

Property Mutation Scheme: उत्तराखंड में विरासत अभियान के तहत संपत्ति नामांतरण से जुड़े 10,404 मामलों में से 4,943 का निस्तारण किया गया है। CM धामी ने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
cm pushkar singh dhami
CM धामीnavbharat
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • उत्तराखंड के विरासत अभियान में कुल 10,404 प्रकरण दर्ज किए गए।

  • धारा-34 के तहत 3,835 और धारा-33ए के तहत 1,108 मामलों का निस्तारण हुआ।

  • CM पुष्कर सिंह धामी ने लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Virasat Abhiyan: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए गए विरासत अभियान के तहत निर्विवाद संपत्ति हस्तांतरण से जुड़े हजारों मामलों का निस्तारण किया गया है। अभियान के अंतर्गत धारा-34 और धारा-33ए के तहत कुल 10,404 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 4,943 का निस्तारण हो चुका है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य संपत्ति के नामांतरण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाकर आम लोगों को राहत देना है।

धारा-34 के तहत 3,835 मामलों का निस्तारण

उत्तराखंड में 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित म्यूटेशन डे के दौरान उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, धारा-34 के तहत कुल 9,244 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इनमें से 3,835 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं, धारा-33ए के तहत दर्ज 1,160 प्रकरणों में से 1,108 का निस्तारण हुआ है। इस तरह दोनों धाराओं के तहत कुल 4,943 मामलों का समाधान किया गया है।

cm pushkar singh dhami
उत्तराखंड के विकास के लिए रिसर्च और इनोवेशन पर जोर, CM धामी बोले- डेटा आधारित हो नीति निर्माण

सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। विरासत अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि संपत्ति से जुड़े निर्विवाद मामलों में देरी होने से लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार ऐसे मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कर नागरिकों को राहत देना चाहती है।

cm pushkar singh dhami
विदेश में नौकरी का सपना हो रहा साकार, धामी सरकार की योजना से 106 युवाओं को मिला काम

लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और शेष प्रकरणों का नियमानुसार जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अपने काम के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

राज्य सरकार के अनुसार, इस पहल से राजस्व सेवाओं को अधिक सुगम बनाने, आम लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत करने में मदद मिलेगी।