यूपीटेट परिणाम (सोर्स- सांकेतिक फोटो)
प्रयागराज

UPTET Result 2026: 60 जिलों के 955 केंद्रों पर हुई परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कैसे करें चेक अपना रिजल्ट

UPTET Result: UPTET-2026 का परिणाम जारी हो गया है। प्राथमिक स्तर पर 80.07% व उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी सफल हुए। अभ्यर्थी UPESSC की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। जानते है क्या रहे नतीजे..

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

UPTET Primary Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटेट)-2026 का परिणाम बुधवार देर शाम जारी कर दिया। परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर 80.07 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है

प्राथमिक स्तर यानी कक्षा एक से पांच तक के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। इस तरह प्राथमिक स्तर पर परीक्षा का सफलता प्रतिशत 80.07 रहा। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा में कुल 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 7,59,513 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। उच्च प्राथमिक स्तर का सफलता प्रतिशत 71.85 रहा।

कार्यरत शिक्षकों का प्रदर्शन भी बेहतर

यूपीटेट में शामिल कार्यरत शिक्षकों का परिणाम भी उल्लेखनीय रहा। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल कुल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 यानी 76.29 प्रतिशत सफल हुए। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी में शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 यानी 77.45 प्रतिशत शिक्षक सफल घोषित किए गए। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की रही, जिन्होंने दोनों स्तरों की टीईटी में हिस्सा लिया था।

60 जिलों में बनाए गए थे 955 परीक्षा केंद्र

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के निर्देशन में विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत यूपीटेट की परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को तीन दिनों में पांच पालियों में कराई गई थी। परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 जनपदों में 955 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में ऐसे शिक्षक भी शामिल हुए थे, जो बिना टीईटी उत्तीर्ण किए नियुक्त हुए थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में नौकरी बचाए रखने के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना आवश्यक था।

नामिलाइजेशन प्रक्रिया से तैयार हुआ परिणाम

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या करीब 19,94,661 थी। अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए तीन दिनों में पांच पालियों में परीक्षा कराई गई। अलग-अलग पालियों में प्रश्नपत्रों के स्तर में संभावित अंतर को ध्यान में रखते हुए तुलनात्मक मूल्यांकन की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाकर परिणाम तैयार किया गया।

अभ्यर्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती की आगामी प्रक्रिया में शामिल होने का रास्ता भी साफ हो गया है।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम