यूपी बोर्ड (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज

ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही पर गिरी गाज; 33 जिलों के DIOS पर कार्रवाई के आदेश, 6 दिन में सुधार के निर्देश

UP Board Online Attendance: यूपी बोर्ड की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर 33 जिलों के डीआईओएस पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। कई जिलों में ऑनलाइन हाजिरी 10 प्रतिशत से भी कम मिली।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

UP Board Online Attendance 2026: यूपी बोर्ड ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कई जिलों में ऑनलाइन हाजिरी की स्थिति बेहद खराब मिलने पर बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा में सामने आया कि प्रयागराज समेत 33 जिलों में ऑनलाइन उपस्थिति 10 प्रतिशत से भी कम है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने संबंधित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है।

समीक्षा में सामने आई लापरवाही

बोर्ड सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति बेहद कम है, वहां तत्काल सुधार कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 प्रतिशत या उससे कम ऑनलाइन उपस्थिति यह संकेत देती है कि शासन के निर्देशों का पालन गंभीरता से नहीं किया जा रहा है। इसे शिथिल पर्यवेक्षण का परिचायक भी माना गया है। सभी जिलों में राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

भदोही की स्थिति सबसे खराब

समीक्षा में भदोही की स्थिति सबसे चिंताजनक पाई गई। जिले में कुल 196 विद्यालयों में से एक भी विद्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। वहीं उन्नाव के 417 विद्यालयों में केवल दो, मीरजापुर के 308 में तीन, फर्रुखाबाद के 283 में तीन, सहारनपुर के 351 में चार और गोंडा के 516 विद्यालयों में महज सात स्कूलों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रयागराज में 1110 विद्यालय, सिर्फ 17 में ऑनलाइन हाजिरी

प्रयागराज में कुल 1110 विद्यालय हैं। इनमें से केवल 17 विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बोर्ड ने छह दिन के भीतर व्यवस्था को पटरी पर लाने के निर्देश दिए हैं। राजधानी लखनऊ में भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। यहां 778 विद्यालयों में से केवल 71 में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

33 जिलों की सूची जारी

10 प्रतिशत से कम ऑनलाइन उपस्थिति वाले जिलों में चित्रकूट, चंदौली, कानपुर नगर, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, आगरा, बलिया, सोनभद्र, हमीरपुर, आजमगढ़, कौशांबी, कानपुर देहात, जौनपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर, गाजीपुर, हाथरस, बुलंदशहर, लखनऊ, बांदा, बहराइच, हरदोई, अलीगढ़, फिरोजाबाद, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिले शामिल हैं। अब सभी 33 जिलों के डीआईओएस को कार्रवाई कर ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी