यूपी बोर्ड (सोर्स- सांकेतिक फोटो)
प्रयागराज

UP Board के छात्रों को बड़ी राहत: हाईस्कूल-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म और कक्षा 9वीं-11वीं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्र अब 28 सितंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

UP Board Exam Form 2027 Extended: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने कक्षा नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण के साथ हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 28 सितंबर तक चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा कर सकेंगे। पहले इसके लिए अंतिम तिथि एक सितंबर निर्धारित थी।

30 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड होंगे विवरण

परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। पहले यह समय सीमा पांच सितंबर थी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाचार्य वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों के विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त कर सकेंगे।

चार अक्टूबर तक जांच का मौका

प्रधानाचार्य प्राप्त चेकलिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों के विवरण की जांच एक से चार अक्टूबर तक कर सकेंगे। यदि किसी छात्र के विवरण में संशोधन की आवश्यकता होगी तो उसमें सुधार किया जा सकेगा। इसके लिए पांच से आठ अक्टूबर तक संशोधन का अवसर दिया गया है।

कक्षा नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण के लिए भी 30 सितंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके बाद पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजनी होगी। इसके लिए विद्यालयों को 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

विज्ञान और गृह विज्ञान में बदली मूल्यांकन व्यवस्था

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की मूल्यांकन प्रणाली में भी बदलाव किया है। अब इन विषयों में आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा। विद्यार्थियों को विज्ञान और गृह विज्ञान की 30-30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा देनी होगी।

प्रायोगिक परीक्षा के अंक भी अंकपत्र में जुड़ेंगे

बोर्ड के अनुसार पहले पांच अंक स्कूल ग्रेडिंग के आधार पर दिए जाते थे और अंकपत्र में ग्रेड के रूप में दर्ज होते थे। अब विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अंकपत्र में शामिल किए जाएंगे। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि अन्य विषयों में पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी।

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति