यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा केंद्र निर्धारण की समयसारिणी में बदलाव सोर्स- सोशल मीडिया
प्रयागराज

UP Board Exam 2027: एग्जाम सेंटर लिस्ट पर नया अपडेट! बदला पूरा शेड्यूल, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

UP Exam Center Revised Schedule: यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा केंद्र निर्धारण की समयसारिणी बदल दी गई है। अब 29 अक्टूबर को अंतिम सूची आएगी। आधारभूत सूचनाएं अपलोड करने की तिथि भी बढ़ा दी गई।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, अमन मौर्या

UP Board Exam Center List 2027: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की डेट में बदलाव करते हुए नई संशोधित समयसारिणी जारी कर दी है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने की तिथि को बढ़ाकर अब 29 अक्टूबर कर दिया गया है। पहले यह सूची 18 सितंबर तक जारी होनी थी।

आधारभूत सूचनाएं अपलोड करने की तिथि बढ़ी

प्रदेश में सभी विद्यालयों की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए आवश्यक आधारभूत सूचनाएं यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई है। पहले इसके लिए 20 जुलाई की तारीख निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 24 अगस्त कर दिया गया है। इससे उन विद्यालयों को राहत मिलेगी जो निर्धारित समय में अपनी सूचनाएं अपलोड नहीं कर सके थे।

सत्यापन के बाद तय होंगे परीक्षा केंद्र

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी विद्यालयों से प्राप्त सूचनाओं का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद तहसील स्तर पर गठित समितियां अपनी आख्या सितंबर तक उपलब्ध कराएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की ओर से वेबसाइट पर आख्या अपलोड करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर निर्धारित की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले तय समय में बड़ी संख्या में विद्यालयों की सूचनाओं से संबंधित आख्या अपलोड नहीं हो सकी थी। इसके बाद परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

21 सितंबर को समिति करेगी परीक्षण

प्रदेश के सभी विद्यालयों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचनाओं और संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची का परीक्षण 21 सितंबर को डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।

आपत्तियों के बाद अंतिम सूची

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित परीक्षा केंद्रों की सूची पर प्रधानाचार्यों को परीक्षण और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जनपदीय समिति अपनी आख्या डीआईओएस को ऑनलाइन भेजेगी। इसके बाद परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। अंतिम सूची अब 29 अक्टूबर तक जारी किए जाने का संशोधित कार्यक्रम है।

UGC जातिगत भेदभाव नियम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और UGC से मांगा जवाब; 4 हफ्ते बाद सुनवाई

Belonging: A Journey of Love पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, बोले- मां सोनिया की कहानी लाखों लोगों तक पहुंचेगी

सच का स्वागत जरूर किया जाएगा... सोनिया गांधी की आत्मकथा पर गरमाई सियासत, राम कदम ने किया तीखा वार

JPSC और JSSC परीक्षाएं नहीं होंगी रद्द, हाईकोर्ट ने सोरेन सरकार के फैसले पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी