मौके पर पहुंची पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत) 
प्रयागराज

Robbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत

Prayagraj Robbery: प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने तीन घरों में लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और लाइसेंसी बंदूक लूट ली। फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Robbery In Three Houses: गंगानगर (प्रयागराज) के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार देर रात तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बदमाश लाखों रुपये के जेवरात, सवा दो लाख रुपये से अधिक नकदी और एक लाइसेंसी दुनाली बंदूक लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घटना कौड़िहार के पास स्थित नेम तिवारी का पूरा गांव की है। पीड़ितों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

एक साथ तीन घरों को बनाया निशाना

करीब 500 घरों की आबादी वाले इस गांव में बदमाशों ने करुणेश तिवारी, सुरेश तिवारी और राहुल तिवारी के घरों को एक-एक कर निशाना बनाया। घटना का पता उस समय चला जब करुणेश तिवारी की पत्नी रात में वॉशरूम जाने के लिए बाहर निकलीं। उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। घर का पालतू कुत्ता और बेटा सुंदरम बेहोशी की हालत में मिले। परिजनों को सूचना देने के बाद जब दरवाजा खोला गया तो घर के भीतर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। करुणेश तिवारी के मुताबिक, बदमाश अलमारी में रखे करीब 800 ग्राम सोने के जेवर, दो किलो चांदी, एक लाख रुपये नकद और लाइसेंसी दुनाली बंदूक उठा ले गए। घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला।

डेढ़ लाख रुपये नकद और 600 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी

इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस में रहने वाले सुरेश तिवारी के घर को निशाना बनाया। वहां से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 600 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसी दौरान ग्रामीणों की हलचल होने पर बदमाशों का सामना लोगों से हुआ तो उन्होंने चार राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।

राहुल तिवारी ने बताया कि बदमाश उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 25 हजार रुपये नकद, करीब 700 ग्राम सोने तथा नौ ग्राम चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम और एसीपी सोरांव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

देर शाम बरामद हुई लाइसेंसी बंदूक

एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी गई लाइसेंसी दुनाली बंदूक देर शाम बरामद कर ली गई है, जबकि अन्य आरोपियों और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां