यूपी बोर्ड परीक्षा पंजीकरण अपडेट (सांकेतिक फोटो)
प्रयागराज

UP Board Exam 2027: हाईस्कूल-इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक होगा पंजीकरण

UP Board Exam Registration: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है। 30 सितंबर के बाद छात्र संख्या स्पष्ट होगी।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

UP Board Exam Registration Deadline: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2027 के लिए अग्रिम पंजीकरण तथा परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। पंजीयन प्रक्रिया के लिए समय बढ़ाए जाने का असर आगामी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण पर भी पड़ेगा। अब छात्र संख्या का अंतिम आंकड़ा 30 सितंबर के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद ही ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।

परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं परीक्षा शुल्क की सूचना सहित विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

बताया गया कि बोर्ड ने पहले ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची 17 अगस्त को जारी करने का निर्णय लिया था। बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी गई। अब एक बार फिर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रों की सूची अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची नवंबर में

विभिन्न चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची नवंबर में जारी होने की उम्मीद है। इससे पहले विद्यालयों और विद्यार्थियों से संबंधित आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जाएगा। छात्र संख्या स्पष्ट होने के बाद ही केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

18 सितंबर को जारी होनी थी अंतिम सूची

बोर्ड की ओर से पहले अंतिम परीक्षा केंद्र सूची 18 सितंबर को जारी की जानी थी। बाद में इसे बढ़ाकर 29 अक्टूबर किया गया था। अब पंजीयन और विवरण अपलोड करने की समयसीमा बढ़ने के कारण केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में और समय लग सकता है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने केंद्र निर्धारण की समयसीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी है।

OTT पर बोल्ड कंटेंट के खिलाफ RSS की तैयारी, संघ ने बनाया अनौपचारिक पैनल; भागवत ने बताया था नैतिक पतन का कारण

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी, पीएम क्रिस्टोफर ने खुशी जताई

US दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बियों के लिए उकसा रहा, उत्तर कोरिया का आरोप

रूस दौरे पर भारत के आर्मी चीफ, मिलिट्री आर्टिलरी अकादमी का करेंगे दौरा; रक्षा साझेदारी पर होगी बात

Narendra Modi Biography: 1971 के सत्याग्रह से 2014 की शपथ तक, जानें नरेंद्र मोदी के जीवन और सफर की खास बातें