संगम नगरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज

संगम नगरी में बिगड़ा मतदाता लिंगानुपात; 1000 पुरुषों पर सिर्फ 826 महिला वोटर, शहरी सीटों पर स्थिति बेहतर

Prayagraj Electoral Roll: मतदाता सूची के लिंगानुपात में 1 साल में 20 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। 28 सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार 1000 पुरुष मतदाताओं पर 826 महिलाएं हैं, 2025 में यह अनुपात 846 था।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Voter Gender Ratio: साक्षरता दर में भले ही संगम नगरी की महिलाएं आगे बढ़ रही हों, लेकिन मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी का अनुपात चिंता बढ़ाने वाला है। जिले में प्रत्येक 1000 पुरुष मतदाताओं पर अब महज 826 महिला मतदाता हैं। पिछले वर्ष यह अनुपात 846 था। यानी एक साल में मतदाता लिंगानुपात में 20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों में आए इस अंतर को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

11 माह में सामने आया बड़ा अंतर

27 अक्टूबर 2025 को जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 46.92 लाख मतदाता थे। तब 1000 पुरुष मतदाताओं पर 846 महिला वोटर थीं। 28 सितंबर 2026 को जारी आंकड़ों में जिले में 1000 पुरुष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं की संख्या घटकर 826 रह गई। महज 11 माह में 20 अंकों का अंतर आने पर निर्वाचन आयोग गंभीर हुआ है। जिला प्रशासन अब महिला मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।

शहरी क्षेत्रों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर

विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मेजा में 1000 पुरुषों पर 789 महिला मतदाता हैं। फूलपुर में यह संख्या 802, हंडिया में 804, करछना में 809 और प्रतापपुर में 811 है। सोरांव में 817, बारा में 822 और कोरांव में 823 महिला मतदाता प्रति 1000 पुरुष हैं।

शहरी विधानसभा क्षेत्रों में अनुपात कुछ बेहतर है। इलाहाबाद उत्तर में 1000 पुरुषों पर 893 महिलाएं, इलाहाबाद दक्षिण में 890 और शहर पश्चिमी में 857 महिला मतदाता हैं। उत्तरी में एसआईआर के पहले 832, दक्षिणी में 846 और पश्चिमी में 844 महिला मतदाता प्रति 1000 पुरुष दर्ज थीं।

महिला मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

जिले में करीब 38.92 लाख मतदाता हैं, जबकि जिले की आबादी लगभग 75 लाख है। एसआईआर के बाद जिले में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटे हैं। प्रशासन का कहना है कि नाम कटने के बाद मतदाताओं की संख्या में कमी आई है, लेकिन मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।

प्रदेश में 1000 पुरुषों पर 834 महिला मतदाता हैं। इसके मुकाबले प्रयागराज का अनुपात 826 है। निर्वाचन आयोग ने महिला मतदाताओं को सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार अधिक से अधिक महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा