व्यापारी नेता लालू मित्तल (सोर्स-फोटो नवभारत) 
प्रयागराज

Prayagraj Viral Video: ‘मैं हूं डॉन’ गाने पर थिरके व्यापारी नेता लालू मित्तल, वीडियो वायरल

Prayagraj Viral News: प्रयागराज में लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी के कार्यक्रम में व्यापारी नेता लालू मित्तल का ‘मैं हूं डॉन’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Prayagraj Lions Club Viral Dance: यूपी के प्रयागराज  के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शहर के जाने-माने व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी लालू मित्तल फिल्म डॉन के लोकप्रिय गीत ‘मैं हूं डॉन’ पर मंच पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी की 11वीं आम सभा का डांस वी़डियो

जानकारी के अनुसार यह वीडियो 28 जून को आयोजित लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी की 11वीं आम सभा, चार्टर नाइट एवं धन्यवाद ज्ञापन समारोह का बताया जा रहा है। शहर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और डांस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था।

इसी दौरान लालू मित्तल ने मंच पर प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। खास बात यह रही कि वीडियो को लालू मित्तल ने स्वयं भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अर्पण धर दुबे और वंदना दुबे मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष संजीव तिवारी ने संस्थापक सदस्यों तथा विशेष योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे और कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

लालू मित्तल शहर के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे विभिन्न व्यापार मंडलों, सामाजिक संस्थाओं और जनहित से जुड़े संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। ऐसे में उनका यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी वायरल वीडियो

वायरल वीडियो को लेकर लालू मित्तल का कहना है कि जब अपनों का साथ मिले तो हर कार्य संभव हो जाता है थिरकना तो बहुत सामान्य बात है। उनके समर्थकों का कहना है कि यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा था, जबकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस और चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। वीडियो के वायरल होने के बाद कार्यक्रम और उसमें हुई प्रस्तुति शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान