प्रयागराज में गंगा पर बन रहा छह लेन पुल (सोर्स- नवभारत लाइव)
प्रयागराज

प्रयागराज में जाम का खेल खत्म! 1 घंटे का सफर अब 5 मिनट में, इस दिन से नए पुल पर दौड़ेंगी गाड़ियां

Prayagraj Six Lane Bridge: प्रयागराज में गंगा पर बन रहे छह लेन के पुल से शहर के लोगों को जल्द ही जाम से राहत मिलने वाली है। 1,947 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • 1,947 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल

  • 25 दिसंबर से दोनों लेन शुरू करने की तैयारी

  • लखनऊ और अयोध्या से आने वालों को जाम से राहत मिलेगी

Ganga Bridge Prayagraj: प्रयागराज में गंगा पर बन रहे छह लेन के पुल से शहर के लोगों को जल्द ही जाम से राहत मिलने वाली है। करीब 1,947 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तय कार्यक्रम के अनुसार, 30 नवंबर से पुल की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने की तैयारी है। वहीं, 25 दिसंबर से दोनों लेन पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य है।

पुल चालू होने से फाफामऊ और तेलियरगंज इलाके में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर लखनऊ और अयोध्या की ओर आने-जाने वाले लोगों का सफर आसान और कम समय में पूरा होगा।

करीब 10 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 16 फरवरी 2021 को शुरू हुआ था। परियोजना के तहत गंगा पर कुल 67 पिलर बनाए गए हैं। पुल तैयार होने से प्रयागराज के उत्तरी हिस्से की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। अभी फाफामऊ और तेलियरगंज से गुजरने वाले लोगों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। व्यस्त समय में कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है।

एक घंटे की दूरी अब 5 से 7 मिनट में होगी पूरी

पुल शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा कलश चौराहे से मलाक हरहर के बीच देखने को मिलेगा। इन दोनों स्थानों के बीच करीब 9.800 किलोमीटर की दूरी है। अभी इस दूरी को तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय लगता है, लेकिन पुल चालू होने के बाद वाहन चालक इसे महज 5 से 7 मिनट में पूरा कर सकेंगे।

इससे लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही फाफामऊ और आसपास के संपर्क मार्गों पर वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

माघ मेले और कुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

छह लेन का यह पुल धार्मिक आयोजनों और पर्यटन के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। माघ मेले के दौरान संगम आने वाले श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और पर्यटकों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त रास्ता मिलेगा।

भविष्य में कुंभ मेले के दौरान भी इस पुल का फायदा होगा। लखनऊ और अयोध्या की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरने की जरूरत कम पड़ेगी। इससे प्रयागराज की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य अंतिम चरण में

परियोजना के डायरेक्टर परवेज सुल्तान ने बताया कि पुल का ज्यादातर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी काम एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यातायात शुरू करने से पहले जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने के साथ निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। पुल पर व्यू कटर लगाने सहित अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम पूरे करने को भी कहा गया है। अब लोगों को तय समय पर पुल के शुरू होने का इंतजार है।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी