नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन (सोर्स: नवभारत लाइव)
प्रयागराज

नशे के काले कारोबार पर प्रयागराज पुलिस का शिकंजा, चार इलाकों में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

Prayagraj Illicit Drug Trade: प्रयागराज पुलिस की कार्रवाई में मौके से स्मैक बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क और आपूर्ति करने वालों की कड़ियां खंगाल रही।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के नेतृत्व में ताड़बाग में चार घंटे चला अभियान

  • स्मैक बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

  • तीन अन्य थाना क्षेत्रों में भी नशीले पदार्थ बरामद

Prayagraj Police Strict Crackdown: प्रयागराज शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक फैले नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रयागराज पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर नशा उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को झूंसी, दारागंज, करेली और धूमनगंज में एक साथ छापेमारी की गई।

धूमनगंज के ताड़बाग इलाके में पुलिस कमिश्नर खुद अभियान में शामिल हुए। यहां धूमनगंज और कैंट थाने की संयुक्त टीम ने करीब चार घंटे तक कार्रवाई की। पुलिस ने कई महिला और पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मौके से स्मैक बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क और आपूर्ति करने वालों की कड़ियां खंगाल रही है।

ताड़बाग में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में छापेमारी

धूमनगंज के ताड़बाग में गोपनीय जांच के आधार पर पुलिस ने सुबह छापेमारी की। अभियान में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की मौजूदगी ने कार्रवाई की गंभीरता को रेखांकित किया। पुलिस ने स्मैक के अवैध कारोबार में संलिप्तता के आरोप में कई लोगों को पकड़ा। उनसे पूछताछ कर कारोबार के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन

मायरगंज में महिला के घर से 28 ग्राम स्मैक बरामद

धूमनगंज पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक मामले में मुन्नी देवी उर्फ लिल्लाइन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मायरगंज स्थित उसके घर से 25 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन 28 ग्राम है। मौके से दो मोबाइल फोन और 850 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ वर्ष 2024 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

खीरी, कोरांव और घूरपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचा है। खीरी पुलिस ने एक किलो 350 ग्राम गांजा, कोरांव पुलिस ने 219 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर और घूरपुर पुलिस ने एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। तीनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान एक-एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।

सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस की कार्रवाई का फोकस केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। ताड़बाग में पकड़े गए लोगों से पूछताछ के जरिए नशे के कारोबार के पीछे सक्रिय लोगों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चल रहा अभियान इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में जारी है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद