लग्जरी लाइफ का लालच देकर युवतियों को फंसाने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा (सोर्स: नवभारत लाइव)
प्रयागराज

लग्जरी लाइफ का लालच, फिर अपराध का दलदल... प्रयागराज में मासूम युवतियों को फंसाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश

Prayagraj Karchhana Crime: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के संपर्क किन-किन स्थानों तक फैले हैं।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • पुलिस ने दो युवक और महिला को किया गिरफ्तार

  • दूसरे स्थानों पर बेचने और शादी कराने का आरोप

  • 15 दिन तक नैनी में बंधक रखी गई युवती को सर्विलांस की मदद से कराया मुक्त

Prayagraj Police Crime Busted: प्रयागराज के करछना क्षेत्र में युवतियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाने और उन्हें दूसरे लोगों तक पहुंचाने के कथित संगठित नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। कई सप्ताह तक चली जांच और साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने दो युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

तीनों को करछना-करमा मार्ग से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह की महिला सदस्य नई उम्र की युवतियों को बेहतर जिंदगी और लग्जरी लाइफ का प्रलोभन देकर अपने संपर्क में लाती थी। इसके बाद उन्हें दूसरे स्थानों पर भेजने, बेचने अथवा उनकी मर्जी के विरुद्ध अन्यत्र शादी कराने के आरोप हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पाल उर्फ सोनू, राजेंद्र उर्फ शिवकुमार और वीना उर्फ मालती के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर तीनों की भूमिका की पड़ताल की गई। विवेचना के दौरान अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

नैनी क्षेत्र से युवती बरामद

इस मामले में नैनी क्षेत्र से एक युवती की बरामदगी भी अहम कड़ी बनी। पुलिस के अनुसार, युवती को करीब 15 दिनों से नैनी इलाके में बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान मौका मिलने पर उसने अपने प्रेमी को फोन कर आपबीती बताई और मदद मांगी।

प्रेमी ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया और लोकेशन के आधार पर युवती तक पहुंचकर उसे बरामद कर लिया।

डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के संपर्क किन-किन जिलों और स्थानों तक फैले हैं।

युवतियों को फंसाने, एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने और कथित तौर पर उनकी खरीद-फरोख्त में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार तत्परता से अभियान चला रही है।

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम