अबान की कार  (सोर्स- फोटो नवभारत)
प्रयागराज

यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान

Atiq Ahmed Son: झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, स्निग्धा श्रीवास्तव

Atiq Ahmed Son Death In Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।

झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे में घायल लोगों में मोहम्मद जैद और उमर सहित तीन लोग शामिल बताए जा रहे हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, चालक के नियंत्रण खोने या किसी अन्य वजह से हुई।

अतीक परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम

अबान अहमद, माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की वर्ष 2023 में प्रयागराज में हत्या हो चुकी है, जबकि परिवार के कई सदस्य विभिन्न मामलों में जेल में हैं। अबान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद अतीक परिवार से जुड़ा यह एक और बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा