मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

Mathura Murder News: मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में संस्कृति विश्वविद्यालय के बीपीटी अंतिम वर्ष के छात्र विपिन का शव जंगल की एक कोठरी से बरामद हुआ। पुलिस ने गला रेतकर हत्या की आशंका जताई है।
BPT Student Found Murdered in Mathura, Body Recovered from Hut in Forest
छात्र की हत्या(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Mathura Murder Case Of BPT Student: मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में बुधवार को एक कॉलेज छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। धोरेरा गांव के जंगल में स्थित एक कोठरी से युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव का निवासी है मृतक

मृतक की पहचान गोवर्धन थाना क्षेत्र के नीमगांव निवासी विपिन के रूप में हुई है। वह संस्कृति विश्वविद्यालय में बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) अंतिम वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार, विपिन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

BPT Student Found Murdered in Mathura, Body Recovered from Hut in Forest
आगरा के नंद प्लाजा में पुलिस का बड़ा एक्शन; हिरासत में लिए गए 20 युवक-युवतियां, 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील

ग्रामीणों ने जंगल की कोठरी में देखा युवक का शव

बुधवार सुबह ग्रामीण जब जंगल में जानवर चरा रहे थे, तभी उनकी नजर एक कोठरी में पड़े युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस, फील्ड यूनिट और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर भी कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई।

मृतक के चाचा नेत्रपाल ने बताया कि परिवार को बुधवार को विपिन के शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ सदर ने बताया कि युवक के गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com