इलाहाबाद हाई कोर्ट सोर्स- सोशल मीडिया
प्रयागराज

पुष्पराज सिंह की जमानत याचिका पर इलाहाबाद HC सख्त, DGP और महाधिवक्ता तलब; सितंबर में होगी अगली सुनवाई

Pushparaj Singh Bail Plea: पुष्पराज सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को इलाहाबाद HC में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली तारीख पर DGP और महाधिवक्ता को तलब किया है।

ओमप्रकाश सिंह परिहार, अमन मौर्या

Allahabad HC Summons UP DGP: महोबा के चर्चित मामले में जेल में बंद पुष्पराज सिंह की जमानत याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से काउंटर एफिडेविट दाखिल किया गया। मामले में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी और जवाब दाखिल करने में हुई देरी को लेकर कोर्ट पहले ही नाराजगी जता चुका था।

DGP और महाधिवक्ता को कोर्ट ने किया तलब

सुनवाई के दौरान एडीजी प्रयागराज और एसपी महोबा कोर्ट में पेश हुए। वहीं, पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से व्यक्तिगत हाजिरी से छूट दिए जाने की अर्जी दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। हालांकि, मामले की अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने DGP और प्रदेश के महाधिवक्ता को तलब किया है।

काउंटर एफिडेविट में देरी पर जताई थी नाराजगी

पुष्पराज सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से काउंटर एफिडेविट दाखिल करने में हुई देरी को गंभीरता से लिया था। कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल उठाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने के संकेत दिए थे। इसके बाद सोमवार की सुनवाई में संबंधित पुलिस अधिकारी कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए।

23 जून 2025 से जेल में हैं पुष्पराज

पुष्पराज सिंह 23 जून 2025 से जेल में बंद हैं। उनकी ओर से जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया गया है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष जानने के लिए काउंटर एफिडेविट मांगा था। अब सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है।

1 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

सोमवार की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 1 सितंबर को सूचीबद्ध किया है। अगली तारीख पर DGP और महाधिवक्ता की मौजूदगी में मामले की सुनवाई होने की उम्मीद है। ऐसे में पुष्पराज सिंह की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर