शादी बनी विरोध का मंच (सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रयागराज

शादी में जयमाल के बाद इंसाफ के नारे! प्रतापगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने कहा- न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई

Pratapgarh Wedding Becomes Platform For Teacher Recruitment Protest: शादी के उत्सव के बीच आंदोलनकारियों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ मंच पर खड़े हो पोस्टर दिखाए। अ​भ्यार्थियों ने विशेष टोपी पहनी थी।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, शादी समारोह में गूंजे इंसाफ के नारे

  • प्रतापगढ़ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी की शादी के दौरान अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन

  • दूल्हा-दुल्हन ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में उठाई आवाज, स्टेज पर हुई नारेबाजी और न्याय की उठी मांग

UP Assistant Teacher Recruitment 2018 Reservation Discrepancy Issue: शादी समारोह में आमतौर पर नाते-रिश्तेदारों के ठहाके, डीजे की धुन और दोस्तों में जश्न का माहौल देखने को मिलता है, लेकिन प्रयागराज में एक ऐसी अनोखी शादी देखने को मिली, जहां खुशियों और उत्सव के बीच अचानक इंसाफ की आवाज बुलंद होने लगी।

प्रतापगढ़ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी अखिल कुमार की शादी के दौरान अभ्यर्थियों ने अनोखे अंदाज में 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। शादी के मंच से दूल्हा-दुल्हन ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान स्टेज पर जमकर नारेबाजी हुई और भर्ती में न्याय की मांग उठाई गई।

चर्चा का विषय बन गया शादी में आंदोलन

दरअसल शादी के सामान्य उत्सव के बीच आंदोलनकारियों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ मंच पर खड़े होकर बैनर और पोस्टर दिखाए। प्रदर्शन में शामिल अ​भ्यार्थियों ने विशेष टोपी पहन रखी थी। शादी में आए सभी मेहमानों के बीच 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति का मामला चर्चा का केंद्र बन गया।

इस दौरान अभ्यार्थियों ने कहा कि हम अपने साथ की खुशी में आए हैं लेकिन अपने अधिकारों की लड़ाई नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में अन्य पिछड़ा को मिलने वाले आरक्षण के लाभ में विसंगति हुई है।

न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

आंदोलनरत अभ्यार्थियों का कहना है कि इस मामले में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और विधान परिषद की सामाजिक न्याय एवं सद्भाव समिति की ओर से भी परिणाम में संशोधन और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से जुड़ी मांगों पर आदेश या संस्तुतियां जारी की गई हैं।

अभ्यर्थी चाहते हैं कि इन आदेशों और संस्तुतियों के अनुरूप भर्ती के परिणाम की समीक्षा की जाए और जिन पात्र अभ्यर्थियों को उनका हक नहीं मिला है, उन्हें नियुक्ति दी जाए। इसके साथ ही वे मामले के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। जब तक न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का उनका संकल्प है।

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?