Reprsentative Image 
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में पुलिस ने बरामद किए नकली नोट, एक आरोपी गिरफ्तार

दामिनी सिंह

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर जिले (Bulandshahr district) के ककोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली मुद्रा रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सिकंदराबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि ककोड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्तियों के पास नकली नोट हैं, 

जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा आरोपी फरार हो गया। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से नकली नोट (Fake Currency) बरामद किए गए और उसकी पहचान रिंकू के रूप में की गई है। रिंकू ने पुलिस को बताया कि भागने वाले संदिग्ध का नाम सागर है। 

सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी फरीदाबाद (हरियाणा) जिले के छांयसा थाना इलाके के माडिया मोहल्ले के रहने वाले हैं और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। भाषा सं आनन्द सिम्मी सिम्मी

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए