खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन (सोर्स- फोटो नवभारत) 
उत्तर प्रदेश

मथुरा में गोवर्धन चौराहे पर जेसीबी खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

PNG Gas Leak: गोवर्धन चौराहे पर नगर निगम की जेसीबी से खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन फटने से गैस रिसाव शुरू हो गया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura PNG Gas Leak: मथुरा के व्यस्त गोवर्धन चौराहे पर मंगलवार को नगर निगम की जेसीबी द्वारा की जा रही खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। अचानक हुए गैस रिसाव से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और चौराहे पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

हवा में धूल का गुबार दिखाई देने लगा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइपलाइन से तेज दबाव के साथ गैस निकलने के कारण हवा में धूल का गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे को खाली कराते हुए यातायात को रोक दिया।

संभावित खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए रखी। वहीं, टोरंटो गैस की आपदा राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की जांच की तथा मरम्मत कार्य शुरू किया।

नगर निगम द्वारा पोल के लिए खोदा जा रहा था गड्ढा

जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पोल स्थापित करने के लिए जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना ने खुदाई कार्य में बरती गई लापरवाही को उजागर कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद खुदाई कार्य में लगे नगर निगम के कर्मचारी मौके से चले गए। समाचार लिखे जाने तक गैस रिसाव पर नियंत्रण पाने और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य जारी था।

समय रहते पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की टीम के सक्रिय होने से बड़ा हादसा टल गया।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग