प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इमेज-सोशल मीडिया 
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी आज वाराणसी के राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का करेंगे उद्घाटन, क्या खास है इस आयोजन में?

Volleyball Tournament: प्रधानमंत्री आज वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इसमें उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा के प्रदर्शन की उम्मीद है।

रंजन कुमार

72nd National Volleyball Tournament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। आज से 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश भर से 1,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीम खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

पीएम मोदी ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर वाराणसी में प्रशासनिक स्तर पर तमाम तैयारियां की गई हैं।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- हमारी सरकार खेलों और खिलाड़ियों को हर स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में कल दोपहर करीब 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिलेगा। 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

1,000 से अधिक खिलाड़ी करेंगे प्रतिस्पर्धा

प्रतियोगिता में कई राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के हिस्से के रूप में 1,000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन समारोह वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कब तक चलेगा टूर्नामेंट?

यह प्रतियोगिता रविवार से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली है। इसे लेकर उम्मीद जताई गई है कि यह टूर्नामेंट भारतीय वॉलीबॉल में उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी शहर में खेल अवसंरचना को मजबूत करने और खेल विकास को बढ़ावा देने की कोशिश का परिणाम है। महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और खेल पहलों की मेजबानी में शहर की बढ़ती भूमिका के अनुरूप, प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में शहर की प्रतिष्ठा को भी और बढ़ेगी।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी