नोएडा पुलिस Source- Social Media
नोएडा

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, तीन पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया। गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़।

  • 50 हजार रुपये का इनामी अमन उर्फ माया त्यागी इलाज के दौरान मारा गया।

  • गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Aman Maya Tyagi Encounter: नोएडा में शनिवार शाम यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया। नोएडा पुलिस और जिले की क्राइम रिस्पॉन्स टीम (CRT) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में घेर लिया था। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है।

खबरों के मुताबिक, पुलिस को अमन उर्फ माया त्यागी की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद नोएडा पुलिस और CRT की टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में बदमाश की घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि खुद को पुलिस से घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल

नोएडा के सेक्टर-126 क्षेत्र में गोलीबारी के दौरान अमन उर्फ माया त्यागी को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगने की जानकारी सामने आई है। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रणदीप भाटी गैंग का शूटर था अमन

यूपी पुलिस के मुताबिक, मारा गया बदमाश रणदीप भाटी गैंग का शूटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके से बरामद हथियारों और अन्य सबूतों की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई को नोएडा पुलिस और क्राइम रिस्पॉन्स टीम का संयुक्त ऑपरेशन बताया गया है।

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?

ज्ञानेश को लगता है मोदी-शाह बचा लेंगे, मॉक संसद में क्या बोले राहुल गांधी?

Festive Special Trains: दिल्ली, UP, बिहार और गुजरात रूट पर इन ट्रनों में मिलेगा कन्फर्म टिकट! देखें लिस्ट