मृतक चिराग त्यागी (सौजन्य-एक्स) 
उत्तर प्रदेश

UP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम

Chirag Tyagi Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रिया जैस

Para-Athlete Chirag Tyagi Murder: गाजियाबाद में गोल्ड मैडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नेशनल पैरा-एथलीट चिराग त्यागी (24) की मौत ने आक्रोश का महौल पैदा कर दिया है। उनका शव गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत साई उपवन में मिला।

पुलिस के अनुसार, वह सुबह दिल्ली स्थित अपने हॉस्टल से अपने पैतृक गांव, मुरादनगर के बसंतपुर सैतली के लिए निकले थे। प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी पीठ पर एक छेद पाया गया, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह गोली लगने से हुआ था या किसी अन्य वस्तु से। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस तथा फोरेंसिक टीमें मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को दो पैरालंपिक एथलीटों के बीच आपसी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया। इस मामले पर पुलिस उपायुक्त (DCP) धवल जायसवाल ने कहा, पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोपी का नाम यश खटीक है। यश खटीक ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी और चिराग त्यागी के साथ ही अभ्यास करते थे। दोनों ही 'दृष्टिहीन' (blind) श्रेणी के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे। उसने बदला लेने के लिए पिस्तौल से गोली मारकर चिराग की हत्या कर दी। उसने बताया कि डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन में चिराग त्यागी ने उसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके कारण उसका क्वालिफिकेशन कैंसिल कर दिया था। इस मामले से वह काफी नाराज था। इसके चलते उसने चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की पिस्तौल बरामद करने के लिए उसे पुलिस स्टेशन भेजा गया है। इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है। इस घटना में, अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

चिराग त्यागी के परिवार में शोक

चिराग की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में शोक पसर गया। मृतक चिराग त्यागी के चचेरे भाई आशीष त्यागी ने बताया, मुझे पुलिस से एक फोन आया कि उन्हें यह नंबर मिला है और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कौन हूं। मैंने उन्हें बताया कि यह मेरे भाई का नंबर है। उन्होंने कहा, 'कृपया MMC आ जाइए, उन्हें चोट लगी है।' जब मैं MMC पहुंचा, तो मुझे तुरंत पता चल गया कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र