मुलायम सिंह यादव (सोर्स: सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

कुश्ती का एक दांव जिसने मुलायम को बनाया नेता, तीन बार संभाली यूपी की कमान तो रक्षा मंत्री बन निभाई जिम्मेदारी

Mulayam Singh Yadav Jayanti Special: मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर 15 वर्ष की आयु में ही शुरू हो गया था जब उन्होंने 1954 में नहर रेट आंदोलन में भाग लिया और जेल गए। आज मुलायम सिंह यादव की जयंती है।

नमिता प्रजापति

Highlights:

  • मुलायम सिंह यादव ने राजनीति में भी बखूबी आजमाया कुश्ती के अखाड़े का 'चरखा दांव'

  • 1967 में पहली बार विधायक बनें मुलायम, 1992 में की समाजवादी पार्टी की शुरूआत

  • जमीन से उठकर देश की राजनीति में बनायीं थी अपनी पहचान बनाई, इसलिए लोग उन्हें प्यार से धरतीपुत्र भी कहते थे

Samajwadi Party Founder Political Journey: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव राजनीति में आने से पहले अखाड़े में पहलवानी करते थे। वे अखाड़े के सबक को कभी नहीं भूले। सही मौके का इंतजार और मौका मिलते ही एक झटके में प्रतिद्वंदी ढेर। ये मशहूर 'चरखा दांव' उनके राजनीति में भी खूब काम आया। आज मुलायम सिंह यादव की जयंती है।

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार में जन्में मुलायम सिंह ने जमीन से उठकर देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। इस कारण लोग उन्हें प्यार से धरतीपुत्र कहकर भी संबोधित करते थे।

मात्र 15 वर्ष की उम्र में गए जेल

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर तो 15 वर्ष की आयु में ही शुरू हो गया था जब उन्होंने 1954 में नहर रेट आंदोलन में भाग लिया और जेल गए। उन्होंने 1963 में करहल के जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक के रूप में काम किया। इसके बाद वो पहली बार 1967 में विधायक बनें। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की शुरूआत की।

मुलायम ने देश के सबसे बड़े प्रदेश की बागडोर तीन बार संभाली। 1989, 1993 और 2003 में मुख्यमंत्री बने। इतना ही नहीं, उन्होंने 1996 से 1998 तक देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी अहम भूमिका निभाई। मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ था। 2023 में उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

आखड़े से हुई राजनीति की शुरूआत

बात वर्ष 1962 की है। इटावा के नगला गांव में कुश्ती प्रतियोगिता हो रही थी जिसको देखने के लिए संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता नाथू सिंह भी पहुंचे थे। यहां मुलायम सिंह यादव ने 'चरखा दांव' का प्रयोग करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान चंद मिनटों में ही चित कर दिया।

प्रतियोगिता में नाथू सिंह मुलायम से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सिंह को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका दिया। इसी मुलाकात से मुलायम सिंह के राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। आगे चलकर मुलायम तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट