-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Saints Got Angry Over Installation Of Mulayam Singh Yadav Statue In Maha Kumbh Camp
हिंदू विरोधी नेता की…महाकुंभ में पहुंचे मुलायम सिंह यादव! भड़के संतों याद दिलाया राम मंदिर आंदोलन
- Written By: अभिषेक सिंह
महाकुंभ मेला परिसर में एक शिविर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मूर्ति पर कई हिंदू संतों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

शिविर में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा (सोर्स-सोशल मीडिया)
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में आज यानी 13 जनवरी से महाकुंभ का महापर्व शुरू हो चुका है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले आस्था के इस महापर्व में करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए यहां जुटेंगे। दूसरी तरफ महाकुंभ मेला परिसर में एक शिविर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मूर्ति पर कई हिंदू संतों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद समेत कई संतों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिंदुओं की आस्था के पर्व में हिंदू विरोधी नेता की मूर्ति लगाना हिंदुओं का अपमान है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मूर्ति लगाए जाने की कड़ी निंदा की है। वहीं जूना अखाड़े ने इस बयान का समर्थन किया है।
क्या बोले महंत रवीन्द्र पुरी?
परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी विचार रखते हैं। महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाने का मकसद संतों को उन घटनाओं की याद दिलाना है, जब उनके लोगों ने हिंदुओं का कत्लेआम किया था।
सम्बंधित ख़बरें
जिस नेता ने बचाई थी मनमोहन सरकार, बिग बी को दिवालिया होने से बचाया… क्यों राजनीतिक चाणक्य कहलाए अमर सिंह?
Ram Mandir Controversy: सनातन और संतों का अपमान…संसद परिसर में पप्पू यादव के भगवा लिबास पर भड़की बीजेपी
राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, जानिए मोदी सरकार के नए कानून में क्या है खास
चंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
उन्होंने कहा, मुलायम सिंह की मूर्ति पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। वह हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन इस समय मूर्ति स्थापित करके वह क्या संदेश देना चाहते हैं? राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने क्या किया, यह सभी जानते हैं। महंत ने कहा, वह हमेशा हिंदू विरोधी, सनातन विरोधी और मुस्लिम समर्थक रहे हैं।
माता प्रसाद पांडेय ने किया अनावरण
इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने रविवार को बताया था कि मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान ने कुंभ परिसर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री की करीब दो-तीन फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य मुलायम सिंह यादव के विचारों और सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों का शिविर में आने, वहां खाने और रहने का स्वागत है। प्रतीकात्मक रूप से मुलायम सिंह यादव की एक छोटी मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के बाद पार्टी कार्यालय में मूर्ति स्थापित की जाएगी।
महाकुंभ से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह 10 बार विधायक और सात बार सांसद भी चुने गए। उन्होंने मैनपुरी और आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया।
Saints got angry over installation of mulayam singh yadav statue in maha kumbh camp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिस नेता ने बचाई थी मनमोहन सरकार, बिग बी को दिवालिया होने से बचाया… क्यों राजनीतिक चाणक्य कहलाए अमर सिंह?
Aug 01, 2026 | 10:10 AMमुंबई: कांदिवली के बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल की एलिसा मशीन 3 महीने से बंद, डेंगू जांच प्रभावित
Aug 01, 2026 | 10:07 AMचंद्रपुर में आकाशीय बिजली का कहर: चिमूर में 19 वर्षीय युवक की मौत, सिंदेवाही का विट्ठल मंदिर क्षतिग्रस्त!
Aug 01, 2026 | 10:06 AMघाटकोपर में बनेगा अण्णा भाऊ साठे का भव्य स्मारक, फडणवीस और शिंदे ने किया भूमिपूजन, 2029 तक होगा तैयार
Aug 01, 2026 | 09:53 AMपेड़ से लटककर पति ने बचाई जान: अडाण नदी में बही अर्टिगा कार, मां और दो मासूम बेटियां लापता, तलाश जारी!
Aug 01, 2026 | 09:49 AMयूपी के बलरामपुर में सनसनी, एक ही घर में मिली 4 लाशें, 3 तमंचे और खून लगी कैंची ने उलझाई मर्डर मिस्ट्री
Aug 01, 2026 | 09:48 AMकॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, नरेंदर, सचिन और लवलीना ने फाइनल में बनाई जगह
Aug 01, 2026 | 09:41 AMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM













