मुजफ्फरनगर में मोबाइल ब्लास्ट से युवक की मौत सोर्स- सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश

पॉकेट में रखा मोबाइल अचानक हुआ ब्लास्ट! युवक की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

Muzaffarnagar Mobile Blast News: यूपी के मुजफ्फरनगर में मोबाइल ब्लास्ट होने से 40 साल के युवक की मौत हो गई। इस घटना ने मोबाइल उपभोक्ता की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा दिए हैं।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • मुजफ्फरनगर में मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट होने से युवक की मौत

  • बाइक पर ड्राइविंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

  • 40 साल के विकास अंतल की मौत से परिवार में पसरा मातम

Mobile Phone Blast: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। एक युवक के जेब में रखा मोबाइल फोन की बैटरी के अचानक फट जाने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 40 साल के विकास अंतल की दर्दनाक मौत हो गई है। इसके साथ ही त्योहार के बीच एक हंसते-खेलते परिवार में मायूसी छा गई।

विकास ने अपने पीछे छह साल की बेटी दृष्टि और तीन साल का बेटा छोड़ गया है। परिवार को उसके जीवन-यापन की चिंता सता रही है। जानकारी के अनुसार चलती बाइक पर उनके मोबाइल की बैटरी फट गई, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलास के दौरान उनकी मौत हो गई।

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार शाम को शहर के पास हुई। मृतक की विकास अंताल रहमतपुर गांव का रहने वाला था और खैखेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल में टोकन अटेंडेंट के तौर पर काम करता था। उसके परिवार में अब उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

विकास की मौत की खबर से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया। उनके बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को उनका शव गांव लाया गया, जिससे वहां के लोगों में गहरा शोक छा गया।

विकास को मिलनसार युवक बताया

विकास की मौत से गांव के लोगों को भी सदमा लगा है। ग्रामीण शैलेंद्र ने विकास को मिलनसार और अच्छे व्यवहार वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ उनके अच्छे संबंध थे और वह गांव में सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, विकास की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। मोबाइल फोन के उपयोग से लोग सतर्क हो रहे हैं।

युवक का बाइक पर कंट्रोल खोया

दर्दनाक घटना को लेकर खालापार थाना प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी दी कि मोबाइल की बैटरी फटने के बाद युवका का बाइक पर कंट्रोल खो गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह जुटाई जा सकेगी।

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO