मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या (Image- Social Media) 
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में वकील की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना, खौफनाक VIDEO आया सामने

Mirzapur में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े हत्या। वारदात के बाद हमलावरों की बाइक नहीं हुई स्टार्ट, तमंचा दिखाकर भागे बदमाश। पुलिस जांच में जुटी, वीडियो वायरल।

अर्पित शुक्ला

Mirzapur lawyer Shot Dead: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को बाइक सवार दो हमलावरों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गमछा पहने एक बदमाश वकील के पास पहुंचा और देशी तमंचे से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद जब हमलावर भागने लगे तो उनकी बाइक तुरंत स्टार्ट नहीं हो सकी। बाइक पर बैठे दूसरे आरोपी ने करीब 19 बार किक मारकर उसे चालू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

देखें VIDEO

इसके बाद गोली चलाने वाले बदमाश ने तमंचा बैग में रखा और खुद बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की, जो कुछ प्रयासों के बाद चालू हो गई। इसी दौरान दूसरे हमलावर ने वहां से गुजर रहे लोगों को तमंचा दिखाकर रोक दिया, जिससे मौके पर दहशत फैल गई।

बता दें कि मृतक वर्तमान में थाना विंध्याचल क्षेत्र के देवरी गांव में प्रधान पति भी थे। आशंका जताई जा रही है कि प्रधानी की रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और नामजद तहरीर भी मिल चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। मामले के पीछे के कारणों की गहराई से जांच जारी है।

कुछ देर तकस्टार्ट नहीं हो रही थी बाइक

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहा है। फुटेज में दिखता है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठा था। वह बाइक से उतरकर वकील के करीब पहुंचा और गोली मार दी, जबकि दूसरा आरोपी बाइक पर ही बैठा रहा।

गोली मारने के बाद हमलावर वापस बाइक के पास पहुंचा, लेकिन कुछ देर तक बाइक स्टार्ट नहीं हो सकी। जैसे ही बाइक स्टार्ट हुई, तब तक आसपास लोग इकट्ठा होने लगे थे, इसी बीच दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। इस घटना को लेकर वकीलों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा

Bristy Mukherjee Suicide: ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में थीं बृष्टि

देश की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर भड़के सांसद रविशंकर प्रसाद

दिल्ली मार्च पर लगा ब्रेक, केंद्र के आश्वासन के बाद CJP ने बदला मूड; जानिए SC में क्या हुआ