घटना स्थल का मुआयना करती पुलिस (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर झोंका फायर, जिंदगी की जंग लड़ रहा है सिपाही

यूपी में खनन माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह कानून व्यवस्था को चुनौती देने लगे हैं। ताजा मामला आगरा में खेरागढ़ थाना क्षेत्र के समाध गांव का है, जहां एक खनन माफिया ने शनिवार की सुबह पुलिस टीम पर गोलीबारी करके एक सिपाही को घायल कर दिया है।

अभिषेक सिंह

आगरा : उत्तर प्रदेश में भले ही योगी सरकार दावा करे कि कानून का राज कायम है, लेकिन कानून व पुलिस को चुनौती देने वाले कम नहीं है। खनन माफिया किसी की जान लेने से बाज नहीं आते हैं, चाहे वह पुलिस व प्रशासन का आदमी ही क्यों न हो। ताजा मामला आगरा में खेरागढ़ थाना क्षेत्र के समाध गांव का है, जहां एक खनन माफिया ने शनिवार की सुबह पुलिस टीम पर गोलीबारी करके एक सिपाही को घायल कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अवैध खनन कर बालू ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछ कर रही पुलिस की गाड़ी को बदमाशों ने घेर लिया और वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद कई राउंड गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर एसीपी इमरान अहमद अतिरिक्त पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे खेरागढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि अवैध रूप से रेत खनन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर खेरागढ़ थाना के निरीक्षक देवकरन सिंह ने पांच अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अवैध रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का पीछा किया।

मौके से फरार हुए आरोपी

सूत्रों ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर पहले पथराव किया और इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा चलाई गोली सिपाही अजय के कान के पास लगी। अजय को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि बदमाशों को पकडऩे के लिए छह टीम का गठन किया गया है। अब देखना अहम होगा पुलिस के हाथ कब आरोपी खनन माफियाओं तक पहुंच पाते हैं।

-एजेंसी इनपुट के साथ

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल