VBYLD 2027 Meerut: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद2027 का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प में अपना योगदान देने का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है।
राष्ट्रीय स्तर पर 2027 का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य देश के युवाओं को केवल कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार और भावी युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है।
इस पहल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने, भारत के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान देने, अपनी नेतृत्व क्षमता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने, स्थानीय एवं राष्ट्रीय चुनौतियों के लिए नवीन समाधान प्रस्तुत करने तथा विकसित भारत@2047 के लिए युवा-केंद्रित विचार एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।
वीबीवाएएलडी-2027 में उत्तर प्रदेश को "गंगा ग्रोथ बेल्ट" के अंतर्गत रखा गया है, जिसका प्रमुख विषय डेमोग्राफिक डिविडेंड एवं हुमन कैपिटल डेवलपमेंट है।
"भारत की अमृत पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की प्रमुख शक्ति कैसे बन सकती है। मेरठ शिक्षा, खेल, उद्योग, उद्यमिता, नवाचार एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जनपद है। ऐसे में वीबीवाएएलडी-2027 मेरठ के युवाओं को अपनी स्थानीय प्रतिभा एवं विचारों को राष्ट्रीय विकास के विमर्श से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
वीबीवाएएलडी-2027 में उत्तर प्रदेश को "गंगा ग्रोथ बेल्ट" के अंतर्गत रखा गया है, जिसका प्रमुख विषय डेमोग्राफिक डिविडेंड एवं हुमन कैपिटल डेवलपमेंट है।
"भारत की अमृत पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की प्रमुख शक्ति कैसे बन सकती है। मेरठ शिक्षा, खेल, उद्योग, उद्यमिता, नवाचार एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जनपद है। ऐसे में
वीबीवाएएलडी-2027 मेरठ के युवाओं को अपनी स्थानीय प्रतिभा एवं विचारों को राष्ट्रीय विकास के विमर्श से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
वीबीवाएएलडी-2027 के अंतर्गत युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभागिता के अवसर उपलब्ध हैं। प्रमुख ट्रैक निम्नलिखित है।
विकसित भारत चैलेंज ट्रैक क्विज, निबंध एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विकसित भारत के लिए विचार एवं समाधान प्रस्तुत करना।
सांस्कृतिक ट्रैक लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, भाषण एवं कविता लेखन के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं प्रतिभा का प्रदर्शन।
डिजाइन फॉर भारत विकास संबंधी वास्तविक चुनौतियों के लिए नवाचारी एवं उपयोगी डिजाइन समाधान ।
हैक फॉर सोशल कॉज तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से सामाजिक एवं विकास संबंधी समस्याओं के समाधान विकसित करना।
यूथ एंटरप्रेन्योर्स चौलेंज युवा उद्यमियों को स्टार्टअप आइडिया एवं बिजनेस प्लान प्रस्तुत करने का अवसर ।
यूथ पार्लियामेंट- युवाओं को लोकतंत्र, नीति निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का मंच।
विकसित भारत चैलेंज ट्रैक वीबीवाएएलडी का प्रमुख घटक है। इसमें युवाओं की यात्रा क्विज निबंध जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण राज्य स्तर राष्ट्रीय स्तर तक होगी।
पहले चरण में विकसित भारत क्विज का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी 500 शब्दों का निबंध प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक जनपद से शीर्ष 50 निबंधों का चयन जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण के लिए किया जाएगा तथा जिला स्तर पर शीर्ष दो प्रतिभागी राज्य स्तरीय वीबीवाएएलडी के लिए चयनित होंगे।