सूर्य किरण एयरोबेटिक (सोर्स- सोशल मीडिया)
मेरठ

मेरठ में पहली बार सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का एयर शो, 19-20 सितंबर को आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

Surya Kiran Air Show: मेरठ में पहली बार सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का एयर शो 19-20 सितंबर को होगा। मोहिउद्दीनपुर में 100 बीघा जमीन पर तैयारियां चल रही हैं, 10 हजार दर्शकों के लिए व्यवस्था की जा रही है।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Surya Kiran Air Show Meerut: भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का एयर शो मेरठ में 19 और 20 सितंबर को पहली बार मेरठ के आसमान पर आयोजित किया जाएगा। शो में लाल-सफेद रंग के नौ विमान आसमान में आकर्षक संरचनाएं बनाते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप स्थल पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

19 और 20 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय एयर शो में भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। आयोजन को लेकर सूर्य किरण टीम के साथ ही दर्शकों के लिए जमीन पर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

दो दिनों में 10 हजार लोगों के बैठने की हुई व्यवस्था

मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड न्यू टाउनशिप के स्थान पर पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। दो दिनों में 10 हजार लोग बैठकर यह आयोजन देख सकेंगे। इसके अलावा आस-पास खड़े होकर देखने की भी छूट होगी।

शहर में पहली बार सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के एयर शो के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेरठ के परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में प्रस्तावित दो दिवसीय एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 और 20 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। मेरठ में पहली बार सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के प्रदर्शन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

एयर शो के आयोजन को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजन स्थल पर मंच, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, प्रवेश और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर काम तेजी से चल रहा है।

करीब 100 बीघा भूमि में एयर शो के लिए तैयारियां की जा रही

मेडा के जेई शाकिब ने बताया कि करीब 100 बीघा भूमि में एयर शो के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए तैयार किए गए स्थल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को व्यापक स्तर पर तैयार किया जा रहा है। दर्शकों की सुविधा के लिए एयर शो स्थल तक पहुंचने के तीन अलग-अलग रास्ते तैयार किए जाएंगे।

इससे कार्यक्रम के दौरान वाहनों और लोगों की आवाजाही को सुचारू रखने में मदद मिलेगी। हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंच के साथ एक बड़ा खुला पंडाल भी बनाया जाएगा। यहां लोगों के बैठने और एयर शो देखने की व्यवस्था रहेगी। आयोजन स्थल पर दर्शकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी मेडा की ओर से की जाएगी। मंच के आसपास वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं रहेंगी।

एयर शो को लेकर शहरवासियों में दिखी उत्सुकता

इसके अलावा पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने, प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर भी काम किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पहले से व्यवस्थित किया जा रहा है। एयर शो को लेकर शहरवासियों में उत्सुकता है और बड़ी संख्या में लोगों के आयोजन स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मेडा के जेई शाकिब ने बताया कि एयर शो स्थल पर विभिन्न प्रकार की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते