मेरठ पुलिस शीबा मर्डर केस में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार सोर्स-सोशल मीडिया
मेरठ

लिव-इन रिश्ते का खौफनाक अंत! गन्ने के खेत में मिली शीबा की लाश, प्रेमी निकला कातिल; मां-बीवी समेत 4 गिरफ्तार

Meerut Sheeba Murder Case: मेरठ के सरधना में शीबा हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक लिव-इन पार्टनर सादिक ने मां, पहली पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

करुणा नंद शाहवाल

Meerut Live-in Partner Murder: मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत से महिला का शव मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतका शीबा की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर सादिक ने अपनी मां, पहली पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर साजिश रचकर की थी। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को कुशावली-ज्वालागढ़ संपर्क मार्ग के पास गन्ने के खेत में शीबा का शव बरामद हुआ था, जिसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

पहचान छिपाने के लिए हत्या के बाद ईंट से चेहरा कुचल दिया गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए शव की पहचान कराई, जिसके बाद मृतका के भाई जुनैद की शिकायत पर जांच आगे बढ़ी। मामले में मुख्य आरोपी सादिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

लिव-इन रिश्ते के विवाद में रची गई हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि शीबा पिछले कुछ समय से सादिक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सादिक पहले से शादीशुदा था और परिवार में इस रिश्ते को लेकर लगातार विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के चलते सादिक ने अपनी मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाई शादाब के साथ मिलकर शीबा की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि देहरादून ले जाने के बहाने उसे कार में बैठाया गया और रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला

20 अगस्त को सरधना के कुशावली-ज्वालागढ़ मार्ग के पास गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की, जिसके बाद मृतका के भाई जुनैद ने उसकी पहचान शीबा के रूप में की।

जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने ईंट से उसके चेहरे और सिर पर वार किए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सादिक समेत उसकी मां, पहली पत्नी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने शीबा हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उसकी मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाई शादाब को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश और घटना से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार