मुस्कान रस्तोगी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
मेरठ

फांसी या उम्रकैद! मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस में आज फैसला, मेरठ जिला अदालत के फैसले पर टिकी सबकी नजर.....

Saurabh Rajput Murder Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में आज जिला अदालत फैसला सुना सकती है। मामले में 126 पेशियां हुईं, अभियोजन ने 22 गवाह पेश किए और 17 सितंबर को अंतिम बहस पूरी हुई।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Meerut Neela Drum Case Verdict: चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में फैसली की घड़ी आ चुकी है। बस कुछ ही देर में आज मेरठ जिला जज की अदालत में फैसला सुनाया जाएगा। करीब 13 महीने चली न्यायिक प्रक्रिया में 126 पेशियां हुईं और अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाह पेश किए गए। अंतिम बहस 17 सितंबर को पूरी हो चुकी है।

इस मामले में सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला आरोपी हैं। अब सबकी नजर अदालत के फैसले पर टिकी है। आज जिला जज सबसे पहले यह तय करेगें कि दोनों हत्या के मामले में दोषी हैं या नहीं? दोष सिद्ध होने उन्हें फांसी की सजा मिलेगी या उम्रकैद? बता दें कि इस मामले की 2 बजे से शुरू होगी और 4 बजे तक फैसला आएगा।

जेल पूजा-पाठ में करती है मुस्कान

मेरठ जेल प्रभारी ने बताया कि अदालत के फैसले से पहले मुस्कान ने पूजा-पाठ शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ मुस्काल रामायण का भी प्रतिदिन पाठ करती है। इतना ही नही मुस्कान ने भगवान शिव की भी पूजा शुरू कर दी है। तो दूसरी तरफ साहिल ने जेल में अपने साथ बंद अन्य कैदियों से बातचीत बंद कर दी है।

दोनों के लिए मृत्युदंड की मांग

बता दें कि पीडि़त पक्ष ने मुस्कान और प्रेमी साहिल दोनों के लिए मृत्युदंड की मांग की है जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है। वहीं, सौरभ राजपूत के परिवार की ओर से अदालत में पेश हुए गवाहों में उनकी मां और भाई भी शामिल हैं। परिवार की ओर से मामले में अधिकतम सजा की मांग की गई है। सौरभ की मां ने कहा है कि बेटे की हत्या के मामले में उन्हें कड़ी से कड़ी सजा की उम्मीद है। सौरभ के भाई ने भी अदालत में गवाही दी।

परिवार का कहना है कि इस फैसले का उन्हें लंबे समय से इंतजार था। वहीं, फैसले को देखते हुए मेरठ कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस की तैनाती और आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। फैसले के दौरान दोनों पक्षों के लोग और आरोपी अदालत में मौजूद रहेंगे।

प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

गौरतलब है कि ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। 18 मार्च 2025 को इंद्रानगर निवासी सौरभ के भाई बबलू ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने फैसले के लिए 30 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को न्यायालय में पेश करना एक बार फिर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। उन्हें बुधवार रात तक जिला कारागार से तलब नहीं किया गया।

2016 में हुआ था प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक शास्त्री की कोठी के सामने रहने वाली मुस्कान रस्तोगी से वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2019 में मुस्कान के संबंध रंजन वाली गली में रहने वाले साहिल शुक्ला से हो गए थे। तब से सौरभ परेशान रहता था। वह अपने भाई से कहता था कि उसे उसकी पत्नी व साहिल शुक्ला से जान का खतरा है। और फिर पांच मार्च 2025 से सौरभ अचानक लापता हो गया था। उन्होंने सौरभ को तलाशने की मांग की थी। 18 मार्च को पुलिस ने खुलासा किया था कि तीन मार्च की रात मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए शिमला, मनाली चले गए थे। दोनों 17 मार्च को मेरठ लौटे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर नीले ड्रम से सौरभ के शव के टुकड़े बरामद किए थे।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता