-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Arun Govil Gifted Ramayan To Saurabh Murder Case Accused Muskan And Sahil
सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल से मिले अरुण गोविल, रामायण भेंट की
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मेरठ के सांसद अरुण गोविल घर-घर रामायण अभियान के तहत चौधरी चरण सिंह जेल पहुंचे और सभी को रामायण भेंट की। उन्होंने सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को भी रामायण भेंट की।

अरुण गोविल मेरठ में नवरात्र के पहले दिन कैदियों से मिले और रामायण भेंट की
लखनऊ : मेरठ से सांसद अरुण गोविल नवरात्र के पहले दिन कैदियों से मिलने मेरठ के चौधरी चरण सिंह कारागार पहुंचे। घर-घर रामायण अभियान के अंतर्गत वह जेल में कैदियों और अन्य पुलिस कर्मियों से मिले और बातचीत की। इस दौरान सभी को रामायण भी दी। खास ये है कि इस दौरान वह सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल से भी मिले और उन्हें भी रामायण भेंट की।
सांसद अरुण गोविल जेल पहुंचे तो मानो जेल अधीक्षक से लेकर कैदियों तक के चेहरे खुशी से चमक उठे। सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने जेल अधीक्षक और संतरियों से बातचीत करने के साथ कैदियों का भी हालचाल लिया।
मुस्कान और साहिल ने रामायण लेकर कही ये बात
सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को जब अरुण गोविल ने रामायण भेंट की तो दोनों की आंखों में आंसू आ गए। दोनों ने कहा कि वह रामायण को जरूर पढ़ेंगे और उसके आदर्श को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
‘श्री राम’ को देख भावुक हुए कई कैदी
टीवी पर रामानंद सागर में जिस किरदार को श्री राम के रूप में देखा और सारे देश ने श्रद्धा के साथ दिल में जगह दी, उन्हें सामने देखकर जेल में अधीक्षक, संतरी से लेकर कैदी तक भावुक हो गए। जेल में जब अरुण गोविल कैदी के सामने पहुंचे और उनसे हालचाल लिया तो कई कैदियों की आंखें भर आईं। कुछ तो उनके सामने जमीन पर झुक गए और प्रणाम करने लगे। कई कैदियों ने तो सांसद के पांव छुए।
जय श्री राम से गूंजा जेल परिसर
बंदियों के सामने अरुण गोविल के पहुंचते ही कैदी जय श्री राम का नारा लगाने लगे। पूरा जेल परिसर श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। सांसद ने कैदियों से कहा कि आप सभी रामायण पढ़िए और उसमें दिए गए वचनों से सीख लेकर आगे बढ़िए। हमेशा धर्म का साथ दीजिए। अधर्म की राह पर कभी भी न चलिए। जीवन में सत्कर्म कीजिए।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
1500 रामायण का वितरण किया
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने कारागार में 1500 रामायण का वितरण किया। उन्होंने कैदियों से लेकर जेल अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों को रामायण दी और श्रीराम के चरित्र और उनकी तरह धर्म की राह पर चलने के लिए कहा।
Arun govil gifted ramayan to saurabh murder case accused muskan and sahil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM













