व्यापारियों की बैठक (सोर्स- फोटो नवभारत)
मेरठ

सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण के विरोध में 2 सितंबर को मेरठ बंद का ऐलान, राहत की मांग पर अड़े व्यापारी

Central Market Meerut News: सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण के विरोध में कारोबारियों ने 2 सितंबर को मेरठ बंद का ऐलान किया, अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक बेनतीजा रही। सरकार से राहत की मांग पर अड़े।

कपिल सोनी, स्निग्धा श्रीवास्तव

Meerut Central Market Demolition: जनपद मेरठ के कारोबारियों ने सेंट्रल मार्किट के ध्वस्तीकरण के विरोध में 2 सितंबर को मेरठ बंद रखने का ऐलान किया है। इसी को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में लखनऊ से आए अधिकारियों के साथ कारोबारियों की बातचीत हुई, लेकिन बैठक बेनतीजा रही। कारोबारी यूपी सरकार से सेंट्रल मार्किट के मामले में राहत देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

राहत नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

कारोबारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास विकास परिषद की कार्रवाई से हजारों व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। राहत नहीं मिलने पर कारोबारियों ने मेरठ बंद के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। मेरठ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी कारोबारियों से बातचीत और मामले के समाधान को लेकर प्रयास जारी हैं।

बता दें कि, इससे पहले मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर आगामी 2 सितंबर को होने वाले बंद को लेकर बुधवार को प्रशासन और आयोजकों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बैठक में पहुंचे व्यापारियों, किसान संगठनों और अस्पताल संचालकों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने राहत मिलने पर ही आंदोलन स्थगित करने की बात कही।

महापंचायत का मंच राजनीतिक नहीं बनने देने का आश्वासन

संयुक्त मेरठ व्यापार बचाओ संघर्ष समिति का नेतृत्व कर रहे रवींद्र गुर्जर ने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि महापंचायत का मंच राजनीतिक नहीं बनने दिया जाएगा। व्यापारी अपना व्यापार, रोटी और अपने मकान बचाने के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महापंचायत को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाएगा। रवींद्र गुर्जर ने कहा कि हमारी लड़ाई आवास एवं विकास परिषद अधिकारियों से हैं जिन्होंने अवैध निर्माण कराए। पहले उन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता अजय गुप्ता, रविन्द्र गुर्जर, नीतेश पंवार, अनिल गोयल, अंशु खरबंदा, अंजनेय चौहान आदि मौजूद रहे। बता दें कि, मेरठ शास्त्री नगर में सेटबैक कार्रवाई के विरोध में संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन समिति का बाजारों में व्यापारियों को लामबंद करने का अभियान बुधवार के बाद गुरुवार को भी चला।

समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, भाकियू (धन सिंह कोतवाल) के अध्यक्ष नितेश पंवार ने शास्त्री नगर में संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन के कार्यालय में अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों के साथ बातचीत की।

इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि शास्त्री नगर, जागृति विहार, माधवपुरम के व्यापारियों के समर्थन में पूरे मेरठ में दो सितंबर को बंद का आह्वान किया गया है। संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। संगठन से 690 व्यापार संघ जुड़े हैं। 55-60 हजार व्यापारियों से दो सितंबर को दुकानें बंद रखने और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।

अंकित बालियान को लगी 9 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फायरिंग का CCTV वीडियो भी आया सामने

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई

नेपाल बाढ़ में फंसे तमिलों का रेस्क्यू, CM विजय ने IAS आशीष कुमार के नेतृत्व में भेजी विशेष टीम

Weather Alert: आसमान से बरसेगी आफत, 22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में जलप्रलय का खतरा

नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम