आगरा से दिल्ली तक UGC रोलबैक आंदोलन की तैयारी, 23 अगस्त को शाह ऑडिटोरियम में महापंचायत

UGC Rollback: UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने देशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया है। 23 अगस्त को महापंचायत आयोजित किया जाएगा। और 15 हजार किलोमीटर लंबी जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जाएगी..
Savarna Community Announces Delhi Mahapanchayat on August 23 Over UGC Rollback Demand
UGC रोलबैक आंदोलन(फोटो नवभारत)
Updated on

UGC Rollback Protest: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (UGC) से जुड़े प्रस्तावित बदलावों के विरोध और UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने देशव्यापी जनजागरण अभियान का ऐलान किया है।

इसी अभियान के तहत गुरुवार को आगरा पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने यमुनापार के शोभानगर में आयोजित सवर्ण UGC रोलबैक आक्रोश महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

15 हजार किलोमीटर लंबी जनजागरण वाहन यात्रा

डॉ.राज शेखावत ने बताया कि 5 अगस्त से 15 हजार किलोमीटर लंबी जनजागरण वाहन यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों से होकर गुजरेगी। पंचायत, सम्मेलन, जनसंवाद और प्रेस वार्ताओं के जरिए UGC रोलबैक की मांग को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

23 अगस्त को होगा आक्रोश महापंचायत’

अभियान का सबसे बड़ा पड़ाव 23 अगस्त को नई दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में प्रस्तावित ‘UGC रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत’ होगा। इसमें देशभर से सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के शामिल होने का दावा किया गया है।

डॉ. शेखावत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी मांग संबंधित प्राधिकरणों तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।

Savarna Community Announces Delhi Mahapanchayat on August 23 Over UGC Rollback Demand
ट्रक में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे भैंस; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, पशु प्रेमियों ने की कार्रवाई की मांग

‘जय भवानी, जय राजपूताना’ के नारों से गूंजा यमुनापार

आगरा में आयोजित महापंचायत के दौरान ‘जय भवानी, जय राजपूताना’ के नारों से यमुनापार क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। महापंचायत में उमड़ी भीड़ के बीच UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Navbharat Live
navbharatlive.com