योगी के पुलिस का गजब कारनामा! रोड पर मिले अज्ञात शव को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंका, देखें VIDEO 
उत्तर प्रदेश

योगी के पुलिस का गजब कारनामा! रोड पर मिले अज्ञात शव को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंका, देखें VIDEO

Meerut Police News: मेरठ पुलिस का सनसनीखेज मामला सामने आया है। CCTV में दिखा कि दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड शास्त्री नगर से शव लेकर लोहिया नगर थाना क्षेत्र की दुकान के बाहर फेंकते हैं।

अर्पित शुक्ला

UP Police Viral Video: मेरठ पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी फैंटम बाइक पर खड़े हैं और तभी पीछे से एक ई-रिक्शा आता है, जिसमें एक शव रखा हुआ था। पुलिसकर्मी उस शव को एक दुकान के बाहर रखवाते हैं और फिर वहाँ से चले जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 और 5 दिसंबर की रात करीब 1:50 बजे की बताई जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

देखें VIDEO

मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है। 5 दिसंबर की सुबह एक दुकान के सामने अज्ञात शव मिलने पर दुकानदार ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि CCTV फुटेज देखने पर साफ दिखा कि दो पुलिसकर्मी फैंटम बाइक पर मौजूद थे, और एक ई-रिक्शा चालक शव को वहीं उतरवाकर चला गया।

आरोप तय और पहचान

जांच में सामने आया कि यह कार्रवाई नौचंदी थाना के एल ब्लॉक चौकी में तैनात सिपाही राजेश कुमार और होमगार्ड रोहतास ने की थी। शव को शास्त्री नगर से उठाकर लोहिया नगर क्षेत्र में डाल दिया गया। आरोप है कि यह सब चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के निर्देश पर किया गया, ताकि वे पंचनामा और पोस्टमार्टम प्रक्रिया से बच सकें।

पुलिस की कार्रवाई

मामला उजागर होते ही चौकी इंचार्ज और फैंटम यूनिट में तैनात सिपाही राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। होमगार्ड रोहतास के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने बताया कि शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है और विस्तृत जांच जारी है। इस जांच की जिम्मेदारी एसपी सिटी को दी गई है।

पुलिस की सफाई

पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों के सामने दावा किया कि उन्हें सड़क पर एक व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा मिला, इसलिए उसे दुकान के बाहर लिटाया गया। लेकिन CCTV वीडियो ने इस सफाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि यदि अन्य लोग भी इसमें शामिल पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना ने दिखा दिया है कि कुछ पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र से बाहर भी गंभीर लापरवाही कर सकते हैं। अब लोगों की नजर पूरी जांच पर है और पुलिस की जवाबदेही को लेकर दबाव बढ़ रहा है।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री