बसपा प्रमुख मायावती (सोर्स- सोशल मीडिया)
उत्तर प्रदेश

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

Congress Remark on PM Modi: मायावती ने मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस को नसीहत दी। उन्होंने नेताओं से व्यक्तिगत हमलों और कटु बयानबाजी से बचने की अपील की।

अक्षय साहू

Highlights:

  • मायावती ने पीएम मोदी पर खरगे की टिप्पणी को लेकर बयान दिया

  • उन्होंने व्यक्तिगत हमलों और विषैली बयानबाजी से बचने की अपील की

  • बसपा प्रमुख ने राजनीतिक व्यवस्था पर जनता के भरोसे को लेकर चिंता जताई

Mayawati Statement on Mallikarjun Kharge: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर बड़ा बयान दिया है। बसपा प्रमुख ने पीएम नरेंद्र मोदी पर खरगे द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत हमले और विषैली राजनीति देशहित में नहीं के लिए सही नहीं हैं। 

बसपा प्रमुख ने बिना नाम लिए कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटुता और आरोप-प्रत्यारोप का स्तर अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे देश की गरिमा और मान-मर्यादा पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। 

बेलगाम हो गया है आरोप-प्रत्यारोप का स्तर

मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटुता और आरोप-प्रत्यारोप का स्तर अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम हो गया है। यह असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण और जातिवाद से ग्रसित होते हुए हिंसक बयानबाजी तक पहुंच रहा है, जो अति-दुखद और देश की गरिमा व मान-मर्यादा के लिए चिंताजनक है।

शीर्ष नेताओं को मर्यादा बनाए रखने की सलाह

उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर पर आसीन लोगों के बीच यदि एक-दूसरे के लिए समुचित सम्मान नहीं है, तो कम से कम आपत्तिजनक और विषैली राजनीति को किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। मायावती का इशारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर था।

बसपा प्रमुख मायावती के मुताबिक, बढ़ती संकीर्ण और गरीब-विरोधी स्वार्थी राजनीति के कारण लोगों का भरोसा राजनीतिक व्यवस्था पर कमजोर होना देश और जनहित में नहीं होगा। बसपा प्रमुख ने सरकारी स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का भी उल्लेख किया।

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर ध्यान देने की अपील

उन्होंने कहा कि इन कारणों से जनता पहले से ही बेचैन है। ऐसे में नेताओं के बीच नाक की आपसी लड़ाई स्थिति को और अधिक विषम बना रही है जबकि जनता चाहती है कि देश में बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसी ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर सभी का ध्यान केंद्रित हो।

राजनीतिक माहौल को विषैला बनाने से बचें नेता

मायावती ने कहा कि ऐसे में खासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी और बयानबाजी की बढ़ती हुई होड़ यहां राजनीतिक माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बनाएगी, जो अनुचित है। सभी लोग इस ओर समुचित ध्यान दें तो यह बेहतर होगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल