पुलिस की गिरफ्त में महिला  (सोर्स- नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, महिला गिरफ्तार, 1.15 लाख कैश और स्मैक बरामद; पति समेत 3 फरार

Mathura Drug Smuggler Woman Arrest: मथुरा में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक और 1 लाख 15 हजार रुपये की नकदी बरामद किए हैं।

मोहन श्याम शर्मा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • मथुरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

  • स्मैक के साथ म‍हिला गिरफ्तार, नकदी बरामद

  • पत‍ि व अन्‍य दो आरोप‍ियों की तलाश में पुलिस

Mathura Smack Seized: मथुरा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना गोविंदनगर पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से स्मैक और 1 लाख 15 हजार रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने महिला के पत‍ि व अन्‍य दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, तो अभी फरार चल रहे हैं।

मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को मथुरा के थाना गोविंदनगर पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि गऊघाट कच्चे रास्ते पर मादक पदार्थों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर पुलिस ने मौके से एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 ग्राम स्मैक और 1 लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान नगमा पत्नी अन्सार, निवासी नई मस्जिद, राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविंदनगर, मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति समेत तीन अन्य आरोपी फरार

पुलिस ने इस मामले में महिला के अलावा चार अन्य लोगों को भी नामजद किया है। इनमें अन्सार पुत्र बरकत उर्फ गांधी और चांद पुत्र हनीफ निवासी नई मस्जिद, राधेश्याम कॉलोनी तथा अलीम उर्फ रोहित पुत्र सलीम निवासी बद्रीनगर, डीग गेट, थाना गोविंदनगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है। मामले में थाना गोविंदनगर में केस दर्ज कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार, अरुण कुमार, नितिन कुमार, महिला कांस्टेबल ज्योति और मनीषा शामिल रहीं।

यूपी पुलिस अब गिरफ्तार महिला से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की आपूर्ति, अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा