घायल व्यक्ति (सोर्स- फोटो नवभारत) 
मथुरा

मथुरा सब्जी मंडी में फल विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष; कुर्सियां और डंडे से मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Mathura Viral Video: मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के सब्जी मंडी में दो फल विक्रेताओं के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने जमकर कुर्सियों और डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Vegetable Market Viral Video: यूपी के मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो फल विक्रेताओं के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कुर्सियों, डंडों तथा लात-घूंसों से जमकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

तीन लोगों के घायल

बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प के बाद मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास तो किया, लेकिन वे लोग मारपीट पर उतारू रहे। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती रही। इस झगड़े में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना का वीडियो हुए वायरल

मारपीट के दौरान मंडी में मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष कुर्सियों और डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष बेहद गुस्से में है और एक-दूसरे पर कुर्सियों और डंडों से हमला कर रहे हैं।

कार्रवाई को लेकर पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से लिखित तहरीर मिलने के बाद ही कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी