डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने लगाया झाड़ू (सोर्स- फोटो नवभारत ) 
मथुरा

वृंदावन में चला विशेष सफाई अभियान; डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने नागरिकों संग लगाया झाड़ू

Vrindavan Cleanliness Campaign: मथुरा के वृंदावन में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है। अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Braj-Vrindavan Cleanliness Campaign: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को वृंदावन में "हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चले इस अभियान में प्रशासन, पुलिस, संत समाज, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित कर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

हम सबने यह ठाना है, वृंदावन स्वच्छ बनाना है

अभियान का नेतृत्व करते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह स्वयं स्वच्छता रैली में शामिल हुए और नागरिकों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पूरे उत्साह के साथ "हम सबने यह ठाना है, वृंदावन स्वच्छ बनाना है" का नारा लगाया, जिसे उपस्थित लोगों ने भी पूरे जोश के साथ दोहराया। जिलाधिकारी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि वृंदावन की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का आह्वान

अभियान में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, उज्ज्वल ब्रज एवं हार्टफुलनेस के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संत फूलडोल दास महाराज, रामदेवानंद महाराज, मोहिनी शरण महाराज और महंत लाडली दास महाराज ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया।

स्वच्छ एवं सुंदर ब्रज के निर्माण में सक्रिय सहयोग का संकल्प

जिलाधिकारी ने कहा कि वृंदावन विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसकी स्वच्छता केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने और अपने घर, मोहल्ले, बाजार तथा धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर ब्रज के निर्माण में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM