वृंदावन में चेन स्नेचिंग की घटना (सोर्स: सोशल मीडिया)
मथुरा

वृंदावन में सरेराह महिला से लूट, इस्कॉन मंदिर के सामने ई-रिक्शा सवार महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Vrindavan Crime News: पीड़ित महिला ने इस मामले की शुकायत पुलिस में है। पुलिसकर्मियों ने महिला को जल्द ही चेन बरामद कर वापस दिलाने का भरोसा दिया और इसके बाद उसे उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

मोहन श्याम शर्मा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • कार्तिक मास में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सक्रिय हुए चेन स्नैचर

  • बाइक सवार हेलमेट पहने दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार

  • दुकानदारों ने पीछा किया, लेकिन नहीं आए हाथ

Vrindavan Chain-Snatching: धर्मनगरी वृंदावन में कार्तिक मास के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाश सक्रिय हो गए हैं। मंदिरों में दर्शन और धार्मिक स्थलों की परिक्रमा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला इस्कॉन मंदिर के सामने का है, जहां ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही एक महिला श्रद्धालु के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की जंजीर तोड़ ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। श्रद्धालुओं का एक परिवार ई-रिक्शा में सवार होकर इस्कॉन मंदिर के सामने से छटीकरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास पहुंचे। इससे पहले कि महिला और उसके परिजन कुछ समझ पाते, बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले में पड़ी सोने की जंजीर पर झपट्टा मारा और उसे तोड़कर तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से ई-रिक्शा में बैठे परिवार के लोग घबरा गए।

पहचान छुपाने के लिए पहनते हैं हेलमेट

महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मदद के लिए दौड़े। बाजार में मौजूद दुकानदारों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया और उनके पीछे दौड़ भी लगाए, लेकिन बाइक सवार गलियों और रास्तों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। स्थानीय दुकानदार विवेक महाजन के अनुसार, दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिसके चलते उनकी पहचान करना भी मुश्किल था। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पीड़ित महिला ने घटना के संबंध में रामनरेती पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि शिकायत के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला को जल्द ही जंजीर बरामद कर वापस दिलाने का भरोसा दिया और इसके बाद उसे उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

उधर, इस मामले में सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के बावजूद स्थानीय दुकानदारों ने वारदात को लेकर चिंता जताई है।

श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, चेन स्नैचरों हुए सक्रिय

गौरतलब है कि कार्तिक मास में वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस दौरान मंदिरों के आसपास, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों और चेन स्नैचरों के सक्रिय होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में इस्कॉन मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल के सामने हुई इस घटना ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिरों के आसपास पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, संदिग्ध बाइक सवारों पर निगरानी रखने और रात के समय गश्त प्रभावी करने की मांग की है।

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी