घायल लड़के को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन (सोर्स- नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा में दिवाली पर पटाखे का शौक पड़ा भारी, लोहे की नाल फटी, 17 साल का लड़का गंभीर घायल

Mathura Firecracker Accident: मथुरा के सौंख कस्बे में लोहे की नाल से पटाखा फोड़ते समय अचानक धमाका हो गया, जिससे लड़का घायल हो गया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

मोहन श्याम शर्मा, रवनेश विश्‍वकर्मा

Highlights:

  • लोहे की नाल से पटाखा फोड़ते समय धमाका

  • 17 साल का लड़का गंभीर रुप से घायल

  • धमाके में लड़के के हाथ और आंख में गंभीर चोटें आईं

Mathura Illegal Firecracker Sale: दीपावली के मौके पर पटाखे फोड़ने का शौक मथुरा के सौंख कस्बे में एक 17 वर्षीय किशोर के लिए जिंदगी और मौत का संघर्ष बन गया। थाना मग्गोर्रा क्षेत्र के सौंख में लोहे की नाल से पटाखा फोड़ते समय अचानक हुए धमाके ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

नाल फटने से किशोर कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसके हाथ और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। शरीर पर भी गहरे जख्म हुए हैं। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

धमाके के आवाज सुनकर चीख-पुकार मची

जानकारी के मुताबिक, सौंख कस्बे में 17 वर्षीय कान्हा लोहे की नाल के जरिए पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और लोहे की नाल फट गई। धमाके की चपेट में आने से किशोर बुरी तरह घायल हो गया। अचानक हुए विस्फोट से आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। किशोर की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग किशोर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

अवैध बिक्री पर उठे गंभीर सवाल

आगरा में हुए इस हादसे ने बाजारों में बिक रही लोहे की पटाखा नालों की बिक्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजारों में इस तरह की खतरनाक लोहे की नालें खुलेआम बेची जा रही हैं। इनकी बिक्री करने वालों के पास लाइसेंस है या नहीं, इनकी गुणवत्ता और सुरक्षा की कोई जांच होती है या नहीं, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि बिना किसी प्रभावी निगरानी के ऐसी खतरनाक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। नतीजा यह है कि कुछ पैसों के लालच में लोगों की जिंदगी खतरे में डाली जा रही है। यदि समय रहते इनकी बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आगरा पुलिस से मांग की है कि सौंख सहित जिले के अन्य बाजारों में लोहे की पटाखा नालों की बिक्री की जांच कराई जाए। यदि इनकी बिक्री अवैध रूप से की जा रही है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी खतरनाक वस्तुओं की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए।

सवाल यह है कि आखिर बाजारों में जानलेवा साबित हो रही इन लोहे की नालों की बिक्री पर जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? अब देखना होगा कि इस हादसे के बाद प्रशासन अवैध बिक्री रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में