गांव में पहुंचे स्वामी सच्चिदानंद महाराज  (सोर्स- फोटो नवभारत)
मथुरा

Mathura: दो युवतियों के गायब होने का मामला गहराया, अनहोनी की आशंका को लेकर हिंदू संगठनों का भी प्रदर्शन शुरू

Mathura Girl Missing News: मुखराई गांव में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने धरना शुरू कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी की मांग की गई है।

मोहन श्याम शर्मा, स्निग्धा श्रीवास्तव

Mathura Mukharai Girl Missing Case: मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव मुखराई में युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला गहराता जा रहा है। इस मामले में अब ग्रामीणों के साथ साथ हिंदू संगठनों ने भी आवाज उठाई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में बसोंती गांव के ग्रामीण और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मुखराई गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक मुस्ताक खान नामक युवक युवती को बहला-फुसलाकर करीब चार दिन से अपहरण कर फरार है। इतना ही नहीं उसका बड़ा भाई जिसका नाम सलमान खान है वह भी करीब एक वर्ष से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। और दूसरी युवती को अपने साथ अपहरण कर ले गया है। दोनों मामलों को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने मथुरा पुलिस से नामजद आरोपी मुस्ताक खान और उसके बड़े भाई सलमान खान को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि दोनों युवती को सकुशल बरामद किया जाए। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कही युवतियों के साथ कुछ अनहोनी ना हो या फिर उनका धर्म परिवर्तन भी कराया जा सकता है।

धरने पर बैठे सच्चिदानंद महाराज

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के मुखराई पहुंचने तथा धरना शुरू किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई। स्थिति को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सीओ गोवर्धन समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

इस दौरान साधु-संतों के भी मामले में सामने आने से घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने मामले में कानून के तहत कार्रवाई किए जाने और युवती की बरामदगी की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने की शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने धरना दे रहे ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं करने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि युवती को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल मुखराई गांव में पुलिस की मौजूदगी के बीच धरना जारी है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानिए पूरा मामला

दरअसल यह पूरा मामला मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मुखराई गांव का है। यहां 22 सितंबर को दो युवतियों के घर से गायब होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद युवतियों के परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर चार दिन पहले ही दोनों युवतियां को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। दोनों से भाई गैर समुदाय से संबध रखते है इसलिए ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी और जल्द कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार करीब एक सप्ताह बीत जाने पर भी पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि दोनों युवकों का क्षेत्र में दबदबा है और इसी कारण लोग खुलकर सामने आने से बचते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?