मथुरा मेला (सोर्स: नवभारत लाइव)
मथुरा

मथुरा में कंस वध मेले की झांकी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दिखाया कंस, कृष्ण स्वरूप ने बरसाईं लाठियां

Mathura Mela Dhirendra Krishna Shastri Shown as Kansa: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थकों ने भी इस चित्रण पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि उनके प्रति इस तरह का प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।

मोहन श्याम शर्मा, नमिता प्रजापति

Highlights:

  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीकृष्ण को लेकर पूर्व की टिप्पणी पर धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जताई थी नाराजगी

  • इसी विरोध की झलक कंस वध मेले की शोभायात्रा में निकाली गई इस विशेष झांकी में दिखी

  • मथुरा का कंस वध मेला सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का है हिस्सा

Mathura Kansa Vadh Mela Sparks Religious Controversy: धर्मनगरी मथुरा के ऐतिहासिक कंस वध मेले में इस बार एक झांकी धार्मिक परंपरा के साथ समसामयिक विवाद को लेकर चर्चा का विषय बन गई। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कंस के रूप में प्रदर्शित किया गया।

वहीं, भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण किए कलाकार ने कंस बने धीरेंद्र शास्त्री के प्रतीकात्मक पुतले पर लाठियां बरसाते हुए कंस वध लीला का मंचन किया। इससे धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गईं।

दर्ज कराया प्रतीकात्मक विरोध

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर पूर्व में की गई टिप्पणी के बाद ब्रज क्षेत्र के कुछ धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई थी। इसी विरोध की झलक कंस वध मेले की शोभायात्रा में निकाली गई इस विशेष झांकी में देखने को मिली।

माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में चतुर्वेद समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक कंस वध लीला के माध्यम से प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप धारण किए कलाकार को कंस बने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पुतले का वध करते हुए दिखाया गया।

इस तरह का प्रदर्शन उचित नहीं

इस मामले में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान मथुरा के मुख्यवादी महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म के समर्थक हैं और पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कंस का स्वरूप देकर उनका पुतला बनाना उन लोगों की अपनी निजी सोच है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी भी मांग ली है। ऐसे में उनके प्रति इस तरह का प्रदर्शन उचित नहीं है।

महेंद्र प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि धार्मिक विषयों पर संतों और धर्माचार्यों को अपनी बात रखते समय सावधानी बरतनी चाहिए, लेकिन किसी बयान के बाद माफी मांग लेने पर विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय आपसी सौहार्द और संवाद को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थकों ने जताई आपत्ति

वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थकों ने भी इस चित्रण पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि सनातन धर्म का प्रचार करने वाले संत के प्रति इस तरह का प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।

मथुरा का कंस वध मेला सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी कंस के वध की लीला का मंचन किया जाता है। इस बार परंपरागत लीला में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पुतले को कंस के रूप में शामिल किए जाने से आयोजन को लेकर नई चर्चा छिड़ गई है।

एक ओर चतुर्वेद समाज की झांकी को विरोध के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है, तो दूसरी ओर महेंद्र प्रताप सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में अपनी बात रखी है। इस तरह मथुरा का ऐतिहासिक कंस वध मेला इस बार धार्मिक परंपरा के साथ एक समसामयिक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आ गया।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा